24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संवरने लगी पुरखों की दी सौगात

पुरखों से सौगात में मिली पानी की इस धरोहर की आजादी के बाद पहली बार सुध ली तो कस्बे के दोनों रियासतकालीन तालाब कनकसागर व नवलसागर संवर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

pankaj joshi

•

Updated: 4 Jul 2021, 9:19 PM IST

संवरने लगी पुरखों की दी सौगात

संवरने लगी पुरखों की दी सौगात

संवरने लगी पुरखों की दी सौगात
आजादी के बाद नैनवां के कनकसागर व नवलसागर की ली सुध
नैनवां. पुरखों से सौगात में मिली पानी की इस धरोहर की आजादी के बाद पहली बार सुध ली तो कस्बे के दोनों रियासतकालीन तालाब कनकसागर व नवलसागर संवर गए। अब बारिश के बाद चार दशकों से सूखे का दंश झेल रहे नैनवां की दोनों तालाब लहरे लेने लगेंगे। पानी की आवकों व तालाब की भूमि पर कब्जों के साथ ही प्रशासन की उदासीनता से तालाब का पेटा बबूलों का जंगल बना हुआ था। सरोवरों को संवारने के चले कार्य के तहत तालाब के पेटे में उगे बबूल हटाने, पानी की आवक के परम्परागत रास्तों को खुलासा करने व तालाबों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगरपालिका ने कदम उठाया।
आगे यह कराया जाएगा
नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी महिमा डांगी ने बताया कि तालाबों की सफाई, पानी की आवक के रास्तों को खुलासा व तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। अब प्लानिंग तैयार करवाकर तालाबों का सौन्दर्यींकरण कराया जाएगा। पालों पर चौपाटी का निर्माण कराने के साथ ही प्लांटेशन तैयार करवाया जाएगा। खेल राजयमंत्री अशोक चांदना के निर्देश पर नवलसागर के सौन्दर्यीकरण के लिए पांच करोड़ का तकमीना तैयार किया जा चुका है। कनकसागर के सौन्दर्यीकरण का तकमीना तैयार करवाया जा रहा है।