24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी को लेकर फूटा रोष, करवर-देई सडक़ मार्ग पर लगाया जाम

क्षेत्र की खजूरी पंचायत मुख्यालय पर पानी की समस्या को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने करवर-देई सडक़ मार्ग पर अवरोधक लगाकर सडक़ जाम कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Agarwal

•

Updated: 4 Jul 2021, 6:34 PM IST

पानी को लेकर फूटा रोष, करवर-देई सडक़ मार्ग पर लगाया जाम

पानी को लेकर फूटा रोष, करवर-देई सडक़ मार्ग पर लगाया जाम

करवर. क्षेत्र की खजूरी पंचायत मुख्यालय पर पानी की समस्या को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने करवर-देई सडक़ मार्ग पर अवरोधक लगाकर सडक़ जाम कर दी। ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं तथा टैंकरों से पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण में रोष है।
जानकारी के अनुसार पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीण महिलाएं व पुरुष खाली बर्तन लेकर शनिवार सुबह करीब सात बजे करवर-देई सडक़ मार्ग पर पहुंच गए तथा खाली बर्तनों व अवरोधक लगाकर सडक़ मार्ग जाम कर दिया। हालांकि आवागमन ज्यादा नहीं होने से सडक़ के दोनों ओर इक्के दुक्के वाहन ही नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।
समस्या के निस्तारण के लिए पानी के टैंकर भी स्वीकृत है, लेकिन फिर भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। समस्या से सरपंच को भी अवगत करा दिया, लेकिन फिर भी समस्या बनी हुई है। निजी व सरकारी नलकूपों का पानी रीत जाने से समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बाद में सूचना पर करीब 3-4 घंटे बाद खजूरी सरपंच, नायब तहसीलदार रामराय मीणा व करवर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे तथा समझाइश कर जाम खुलवाया।
इधर सरपंच रेशम बाई मीणा ने बताया कि टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन नलकूप की मोटर खराब हो जाने से 2-3 दिनों से टैंकर नहीं भर पा रहे है। जिससे व्यवस्था गड़बड़ा गई है। जल्द ही टैंकरों से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।