24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सींता में आरओ प्लांट का पानी पीकर की जांच

जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शनिवार को सीन्ता एवं उलेड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता कॉम्पलेक्स एवं आरओ प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

pankaj joshi

•

Updated: 4 Jul 2021, 9:04 PM IST

सींता में आरओ प्लांट का पानी पीकर की जांच

सींता में आरओ प्लांट का पानी पीकर की जांच

सींता में आरओ प्लांट का पानी पीकर की जांच
बूंदी. जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शनिवार को सीन्ता एवं उलेड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता कॉम्पलेक्स एवं आरओ प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
जिला कलक्टर ने सींता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता कॉम्पलेक्स का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय का उपयोग साफ-सफाई के साथ हो। सफाई की व्यवस्था रखी जाए। नियमित रूप से इसका उपयोग हो और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
उन्होंने कॉम्पलेक्स में पानी की टंकी और हाथ धोने की व्यवस्था भी देखी। साथ ही ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन योजना के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यहां आरओ प्लांट का निरीक्षण भी किया।
इसके बाद जिला कलक्टर ने उलेड़ा में आरओ प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजन को आरओ प्लांट की सुविधा का अधिकाधिक लाभ मिले।इस दौरान तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापत, बूंदी विकास अधिकारी जगजीवन कौर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन, ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मीणा, जगदीश चन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।