24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नलकूपों का पानी रीता, 72 से 96 घंटों में हो रही जलापूर्ति

पाईबालापुरा बांध में पानी नहीं होने से पाईबालापुरा पेयजल योजना के नलकूपों में पानी कम आने से नैनवां कस्बे में फिर जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Agarwal

•

Updated: 4 Jul 2021, 6:30 PM IST

नलकूपों का पानी रीता, 72 से 96 घंटों में हो रही जलापूर्ति

नलकूपों का पानी रीता, 72 से 96 घंटों में हो रही जलापूर्ति

नैनवां. पाईबालापुरा बांध में पानी नहीं होने से पाईबालापुरा पेयजल योजना के नलकूपों में पानी कम आने से नैनवां कस्बे में फिर जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई। कस्बे में 72 से 96 घंटों के बीच जलापूर्ति हो पा रही है। जलापूर्ति में सुधार के लिए जलदाय विभाग ने बांध के पेटे वाले नलकूपों में पानी गहरा जाने से पाइप बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। जलदाय विभाग के सूत्रों नेे बताया कि बांध में पानी रहता है तो नलकूपों से भरपूर पानी मिलता रहता है। एक तो बरसात कम होने और ऊपर से बांध में अतिक्रमण कर बोयी अवैध फसल करने वालों ने पीने के पानी से फसलों की सिंचाई कर बांध को मानसून आने से पहले ही सूखा दिया। बांध सूख जाने से स्थिति यह हो गई कि बांध पर लगे एक दर्जन नलकूपों का पानी रीत गया। बांध के पेटे में स्थित चार नलकूपों में ही पानी बचा है। इन नलकूपों में पाइप कम डले होने से इनमें भी पानी की कमी होती जा रही। नलकूपों का डिस्चार्ज बढ़ाने के लिए शनिवार को दो नलकूपों की पाइप बढ़ाकर गहराई तक उतारा है। एक नलकूप में 80 फीट व दूसरे नलकूप में 40 फीट पाइप डाले है। दो और नलकूपों में भी पाइप बढ़ाए जाने हैं।

जुगाड़ केे पानी से हो रही जलापूर्ति
जलदाय विभाग को जलापूर्ति के लिए पानी का जुगाड़ अलग-अलग तरीकों से करना पड़ रहा है। पेयजल योजना से मिलने वाले पानी के अलावा प्रतिदिन सौ टैंकरों से साढ़े चार लाख लीटर पानी पम्पहाउस में डाला जा रहा है। नगरपालिका के आवासन मंडल व बंजारा बस्ती के दो नलकूपों को अवाप्त कर उनका पानी भी जलापूर्ति में काम लिया जा रहा है। टोडापोल के दो नलकूपों से भी जलापूर्ति करने के बाद भी पानी का संकट घटने की बजाए बढ़ता जा रहा है।

नलकूपों में पाइप बढ़ा रहे हैं
पेयजल योजना के नलकूपों का पानी रीतता जा रहा है। बांध के पेटे वाले नलकूपों में भी पानी कम हो गया। नलकूपों का डिस्चार्ज बढ़ाने केे लिए शनिवार को दो नलकूपों में पाइप बढ़ा दिए है। पाइपों की व्यवस्था कर दो और नलकूपों में पाइप बढ़ाए जाएंगे।
डीपी चौधरी, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग