
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा को लेकर पैदल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुए।
जिला प्रभारी खिलाड़ी लाल बैरवा, प्रदेश महासचिव पूनम गोयल, प्रदेश सचिव महेश शर्मा व जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी की अगुवाई में निकाले मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट पहुंचे। बाद में पैदल मार्च सर्किट हाउस परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, उपजिला प्रमुख सत्येन्द्र मीणा, उपसभापति डॉ.हिना अगवान, जिला महासचिव सत्येश शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व सभापति सदाकत अली, पार्षद टीकम जैन, लोकेश ठाकुर, मो. रऊफ, हरीश कपूर, नुरुद्दीन, नरेन्द्र सिंह राणावत, दिनेश दौराश्री, मुत्तलीफ अंसारी, बाबू लाल वर्मा, दौलाड़ा सरपंच नन्द किशोर गुर्जर आदि शामिल थे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
