24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री कल बूंदी को देंगे 22 करोड़ के विद्युत विकास कार्यों की सौगात, ये होंगे लोकार्पण कार्यक्रम

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मोलाट रोड ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण पर 4 करोड़, मरडिया पर 4.95 करोड़, सिसोला पर 1.80 करोड़, ढाढ़ून पर 2.12 करोड़ तथा बालापुरा ग्रिड स्टेशन के निर्माण पर 2.50 करोड़ रुपए की लागत आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला तथा ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर बुधवार को बूंदी जिले को 22 करोड़ रुपए के विद्युत विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिले के विद्युत तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वे 18 करोड़ की लागत से निर्मित 33 केवी के 5 ग्रिड सब-स्टेशनों तथा दो सहायक अभियंता कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 33 केवी के एक जीएसएस की आधारशिला भी रखी जाएगी।

बिड़ला व नागर इस दौरान मोलाट रोड (तालेड़ा), मरडिया (हिंडोली), सिसोला (नैनवां), ढाढ़ून एवं बालापुरा (करवर) में नवनिर्मित 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशनों एवं दबलाना व करवर में सहायक अभियंता कार्यालयों के नवनिर्मित भवनों का भी लोकार्पण करेंगे।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मोलाट रोड ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण पर 4 करोड़, मरडिया पर 4.95 करोड़, सिसोला पर 1.80 करोड़, ढाढ़ून पर 2.12 करोड़ तथा बालापुरा ग्रिड स्टेशन के निर्माण पर 2.50 करोड़ रुपए की लागत आई है।

इसी प्रकार दबलाना सहायक अभियंता कार्यालय का निर्माण 1.32 करोड़ तथा करवर कार्यालय का निर्माण 1.31 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। इन ग्रिड सब-स्टेशनों के निर्माण से 63.93 लाख यूनिट बिजली की वार्षिक बचत होगी।

इस अवसर पर 33 केवी सब-स्टेशन ग्वांर का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके निर्माण पर 3.90 करोड़ रुपए का व्यय संभावित है।