11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तों पर फिर लगा कलंक! फूफा ने किया भतीजी से बलात्कार, गर्भवती हुई किशोरी

Minor Rape in Rajasthan : फूफा ने ही अपनी भतीजी को अपनी हवस ( Minor Rape ) का शिकार बना डाला। बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार ( Rape ) करने का मामला दर्ज हुआ है...

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Dinesh Saini

Jun 27, 2019

rape

बूंदी। प्रदेश को शर्मसार ( minor rape in Rajasthan ) करने वाली घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। अब फूफा ने ही अपनी भतीजी को अपनी हवस ( Minor Rape ) का शिकार बना डाला। बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। पीडि़ता के गर्भवती ( Pregnant ) होने पर मामले का खुलासा हुआ।

होली के दिन बहला-फुसला कर बलात्कार
तालेड़ा पुलिस ने बताया कि तीन माह पहले होली ( Holi ) के दिन बालिका सब्जी लेने जा रही थी तो फूफा ने उसे रोका और बहला-फुसला कर एकांत में ले जाकर बलात्कार ( Rape ) किया। धमकाने पर किशोरी ने डरकर फूफा की इस करतूत के संबंध में परिजनों को नहीं बताया और अपना मुंह बंद रखा।

पेट दर्द की शिकायत होने पर खुला राज ( Pregnant After Rape )
लेकिन तीन माह बाद बालिका को अचानक से पेट दर्द उठा। पेठ दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे कोटा में चिकित्सक को दिखाया तो उसके गर्भवती होने की बात सुनकर सभी हैरान रह गए। बालिका से इस बारे में पूछने पर उसने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने बुधवार को फूफा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

वहीं दूसरी ओर बूंदी के ही नैनवां के दुगारी गांव निवासी एक नाबालिग को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला तीन दिन पुराना है। नाबालिग ने बुधवार शाम को अपने पिता के साथ थाने पर पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले की पुलिस उपाधीक्षक ने जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 22 जून को सुबह अपनी बुआ के यहां जाने के लिए गांव के बस स्टैण्ड से बस में बैठी थी। गांव के दो युवक अरविन्द दरोगा व राजकुमार माली भी उसी बस में सवार थे। नैनवां के रोडवेज बस स्टैण्ड पर उतरी तो दोनों युवक भी उतर गए तथा उसे बुआ के गांव जाने वाली बस में बिठा देने की बात कही। इसके बाद राजकुमार कचौरी लेकर आया तो उसने खाने के लिए मना कर दिया। फिर जूस का गिलास लेकर आया। उसे बस का इंतजार करने के लिए बस स्टैण्ड पर स्थित सिटी मॉल के पीछे ले गए और जबरन जूस पिला दिया। जूस पीने के बाद चक्कर आने लगे तो दोनों युवकों ने किसी की मोटरसाइकिल मंगवाई और उसे बुआ के यहां छोडकऱ आने की बात कही। दोनों ने जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा दिया और नैनवां कस्बे के कंवरजी की छतरियों के मुक्तिधाम की ओर ले गए। जहां पर धमकी दी कि तुझे हमारे साथ ही रहना पड़ेगा और हम जैसा कहे वैसा करना पड़ेगा नही तो जान से मार देंगे। पीडि़ता ने बताया कि दोनों युवक डरा-धमका कर दिन व रात को बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार करते रहे। दूसरे दिन शाम को उसे नैनवां थाने के पास छोडकऱ चले गए।

Read More: कपासन में ढाई इंच बारिश, प्रतापगढ़ में झमाझम, यहां सुबह से बारिश का दौर जारी

Read More : संसद में फिर गरजे हनुमान बेनीवाल, किसानों के हितों के लिए उठाई अब ऐसी मांग