26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan Special: सुरक्षित पहुंचेगी राखी, डाकघर ने सिर्फ 10 रुपए में किया ये इंतजाम

Raksha Bandhan 2023:डाक विभाग ने रक्षाबंधन को लेकर अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। बहनों को रक्षाबंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा स्थानीय डाकघरों में भिजवा दिया है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Aug 2023, 3:29 PM IST

post_office.jpg

बूंदी. Raksha Bandhan 2023:डाक विभाग ने रक्षाबंधन को लेकर अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। बहनों को रक्षाबंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा स्थानीय डाकघरों में भिजवा दिया है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के मौसम में भी राखी नहीं भीगेंगी। बहनों को यह वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपए में उपलब्ध होगा। रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। डाक विभाग की ओर से अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। राखी लिफाफे के पीछे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी अंकित है। इस लिफाफे पर हैप्पी राखी भी लिखा होगा।
यह भी पढ़ें : पर्यटकों के लिए स्विटजरलैंड से कम नहीं है ये "सफेद शहर", ऑफ सीजन में भी पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी

डाकघर में 17 अगस्त से लिफाफे बिक्री के लिए उपलब्ध है। टोंक मंडल अधीक्षक डाकघर हनुमान लाल बैरवा ने बताया कि आमजन किसी भी नजदीकी डाकघर से निर्धारित दर से राखी लिफाफा खरीद सकता है। बहनें वाटर प्रूफ़ लिफाफे में सुरक्षित राखी भेज सकती है।