5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रियाज के साथ 7 माह से लिव इन रिलेशनशिप में थी उरवी, तलाक के बाद हुई थी दोस्ती

बूंदी शहर के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी निवासी मृतका उरवी और उसकी हत्या का आरोपी रियाज पिछले सात माह से नवी मुम्बई में लिव इन रिलेशनशिप में थी।

2 min read
Google source verification
photo1671686356.jpeg

बूंदी । बूंदी शहर के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी निवासी मृतका उरवी और उसकी हत्या का आरोपी रियाज पिछले सात माह से नवी मुम्बई में लिव इन रिलेशनशिप में थी। उरवी के दोनों भाई उसके पास ही रहते थे। उस पर किसी को शक नहीं हो, इसलिए लापता होने के बार रियाज ने दोनों भाइयों के सामने उरवी की मां से फोन पर बात कर दो दिन में उसे ढूंढकर लाने का वादा किया। उरवी के लापता होने के दूसरे दिन भाई पारस और आरुष को नेरुल थाने जाना था। पारस ने रियाज को फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। भाइयों का आरोप है कि रियाज उरवी के पास रखा गोल्ड और सात लाख की नकदी भी ले गया।

एटीएम और दराज की चाबी रियाज के पास
आरूष के अनुसार मृतका उरवी के एटीएम और उसके कमरे के दराज की चाबी रियाज के पास ही रहती थी। गत 14 दिसंबर को उरवी को होटल में छोडऩे के बाद कॉफी पीने के बहाने रियाज घर आया। आरूष काफी बनाने के लिए किचन में चला गया, उसी दौरान रियाज घर में रखे उरवी के करीब 6-7 लाख रुपए के जेवरात निकालकर ले गया। उसने एटीएम से भी करीब 7 लाख रुपए निकाल लिए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक हादसा: कार को तीन बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

उरवी की 2018 में हुई थी शादी
उरवी की 2018 में बूंदी में मुंंबई के एक लडक़े के साथ शादी हुई थी। करीब डेढ़ साल बाद अनबन के कारण उसका तलाक हो गया। तलाक के बाद वह नवी मुम्बई में रहकर काम करने लगी। करीब साल भर पहले उसकी रियाज से पहचान हुई। फिर दोनों एक साथ रहने लगी। परिजनों का आरोप है कि रियाज ने गत 14 दिसम्बर को धोखे से उरवी की हत्या कर दी। गत 17 दिसम्बर को उरवी का शव पनवेल ब्रिज में लटका मिला था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की युवती की नवी मुंबई में हत्या! ब्रिज से लटका मिला शव

इंजेक्शन लेता था
उरवी के भाइयों के अनुसार रियाज रोजाना तीन-चार इंजेक्शन लेता था। वह किसी जिम में ट्रेनर था। कई बार पूछने के बावजूद उसने इंजेक्शन के बारे में नहीं बताया था।