
सुवासा. सरकारी गेहूं केंद्र पर 5 दिन से लगे गेहूं के ढेर। पत्रिका
सुवासा. तालेड़ा उपखंड के सुवासा कस्बे में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर पिछले 5 दिनों से बारदाने की कमी के चलते गेहूं खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। बारदाना खत्म होने से किसानों को अपनी उपज लेकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसानों को बिना तौल कराई वापस लौटना पड़ रहा है। 80 किसानों के गेहूं के ढेर केंद्र पर पड़े हुए हैं। किसानों का कहना है गेहूं की फसल तैयार होने के बाद में बड़ी उम्मीद के साथ खरीद केंद्र पर पहुंचे। लेकिन यहां बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी है। तेज गर्मी के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर गेहूं खुले में पड़ा होने से खराब होने का खतरा बना हुआ है। वही तेज गर्मी में दिन-रात रखवाली करने को मजबूर है। वही एक माह से सरकारी कांटे पर बेचे गेहूं का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चितावा, लाडपुर, खलुंदा, सुवासा, विजयनगर, बाजड, सेदड़ी, चांदनहेली, भवानीपुर गांव के किसान अपने गेहूं बेचने सुवासा सरकारी गेहूं केंद्र पर बेचने आ रहे हैं। ङ्क्षकतु 14 मई से केंद्र पर बारदाना खत्म होने के कारण संवेदक के द्वारा तुलाई बंद कर दी और संवेदक रोजाना अगले दिन तक बारदाना आ जाएगा यह कहकर किसानों को शांत कर रहा है। ङ्क्षकतु 5 दिन से किसान किराए के ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर केंद्र पर बैठे हुए हैं और कई किसान केंद्र पर ढेर लगाकर गेहूं की रखवाली करने को मजबूर है।
अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई किसान गेहूं की तुलाई नहीं होने पर अपने गेहूं को भरकर वापस ले गए हैं और कम दाम पर बाजार में बेचने को मजबूर है। किसान बृज गोपाल, जगन्नाथी बाई, दिनेश शृृंगी, श्रीनाथ तिवारी ने बताया एक महीने पहले केंद्र पर हमारे गेहूं बेचे जा चुके हैं। किंतु उनका भुगतान एक महीने बाद भी हमारे खाते में नहीं आया। रोजाना केंद्र पर चक्कर लगा रहे हैं। समाधान नहीं हो रहा किसानों ने प्रशासन से केंद्र पर बारदाना उपलब्ध कराने और किसानों का भुगतान करवाने की मांग की है।
सुवासा सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर 5 दिन से बारदाना खत्म है हमारा जो टारगेट एक लाख कट्टा तुलाई का था वह खत्म हो गया है हमें 20000 कट्टो की और आवश्यकता है। बारदाना खत्म होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। हमारे पास 780 किसानों के टोकन थे। जिसमें से 550 किसानों के गेहूं की तुलवाई कर दी है अब तक एक लाख से अधिक कट्टो की तुलवाई हो चुकी है।
हरिओम गुर्जर, व्यवस्थापक सरकारी गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी, सुवासा
सुवासा सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाना खत्म है जो इन केंद्रों की सीमा थी वह हमने पूरी कर दी है। आगे के लिए राजफेड तिलम संघ निफेड के खरीद केंद्र पर अपने स्तर पर ही कट्टों की व्यवस्था केंद्र प्रभारियों को ही करनी है।
शिवजी राम जाट, रसद अधिकारी, बूंदी
Updated on:
19 May 2026 06:32 pm
Published on:
19 May 2026 06:32 pm
