4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री बोर्ड परीक्षा का बिगड़ा परिणाम देख जेडी ने प्राचार्यों को लगाई फटकार

रिजल्ट बिगड़ा तो समस्याएं बताने लगे प्राचार्य, जेडी बोले 15 दिनों में युद्धस्तर पर कराए पढ़ाई
2 min read
Google source verification
meeting

meeting

बुरहानपुर. प्री-बोर्ड परीक्षा का परिणाम बिगडऩे का मामला पत्रिका ने प्रमुखता से उठाने के बाद इंदौर में विभाग स्तर पर इसकी हलचल मच गई। सोमवार को लोक शिक्षण संचालनालय इंदौर के संयुक्त संचालक मनीष वर्मा शासकीय स्कूलों निरीक्षण एवं बोर्ड परीक्षाओं के पहले प्राचार्यों की बैठक लेने के लिए बुरहानपुर पहुंचे।

सुभाष स्कूल में जब बैठक शुरू हुई तो प्राचार्य अपनी समस्या बताने लगे। इस पर जेडी नाराज हो गए। कहने लगे मैं आपकी यहां समस्या सुनने नहीं आया, उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम देखकर प्राचार्यों को फटकार लगाई। बोर्ड परीक्षा के पहले 15 दिनों के अंदर युद्धस्तर पर शालाओं में पढ़ाई कराकर परीक्षा परिणाम सुधारने के निर्देश दिए।

दोपहर 1.30 बजे जेडी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्यों की बैठक में शामिल हुए। शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम बिगडऩे पर प्राचार्यों के हाथों में माइक देकर कारण पूछा। प्राचार्यों ने शिक्षकों की कमी, बच्चों का नियमित उपस्थित नहीं होने के साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं रख दी। इस पर जेडी नाराज हुए। कहाकि अब रिजल्ट बिगड़ता है तो शिक्षकों के साथ ही प्राचार्यों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों को बेस्ट फाइव का गलत अर्थ न समझाए
शासकीय हाई स्कूल सिंधीपुरा का परीक्षा परिणाम बिगडऩे पर प्राचार्य ने जेडी के सामने कई कारण बताए। इसमें एक कारण विद्यार्थियों को बेस्ट फाइव लाभ मिलना बताया। इस पर जेडी मनीष वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को बेस्ट फाइव का गलत अर्थ नहीं समझाए। शालाओं में विद्यार्थियों को इस तरह समझाए की अगर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में कमजोर रहेंगे तो सेना, बैंकिंग सहित अन्य भर्तियों में लाभ नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को इसका पॉजिटिव समझाना होगा। डी और ई ग्रेड वाले विद्यार्थियों को बार-बार अभ्यास कराए।

बीमार रहने वाले शिक्षकों की करें सेवा समाप्त
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बिरोदा का गणित विषय का परीक्षा परिणाम बिगडऩे पर जेडी ने प्राचार्य से कारण पूछा। इस प्राचार्य ने गणित विषय पढ़ाने वाली वरिष्ठ अध्यापक बीमार रहने का कारण बताया। हम विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर परीक्षा परिणाम सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। जेडी ने कहा कि बीमार रहने वाली शिक्षिका का मेडिकल रिपोर्ट बुलाए। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें। अगर शालाओं में विषयानुसार शिक्षक नहीं है तो अपने संकुल की किसी भी शाला के शिक्षक को एक विषय पढ़ाने के लिए बुलाए। शिक्षक को परिवहन भत्ते का लाभ दिया जाएं।

यहां निरीक्षण किया
जेडी मनीष वर्मा बैठक लेने से पहले शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धूलकोट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। शहर की शासकीय सावित्री बाई फुले कन्या शाला का निरीक्षण किया। अर्धवार्षिक रिजल्ट की तुलना में प्री-बोर्ड का रिजल्ट बिगडऩे पर प्राचार्य को जिन विषयों में विद्यार्थियों को कम अंक मिले हैं। उस विषयों पर अधिक पढ़ाई कराकर प्रश्नों और उत्तर को समझाने के निर्देश दिए। बहादरपुर पहुंच कर डाइट भवन का निरीक्षण किया। सुबह 9 बजे से शालाओं का संचालन कर 15 दिनों तक युद्धस्तर पर पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। सभी शालाओं में विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के साथ ही अतिरिक्त कक्षाओं को लेकर चर्चा की गई।