11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलवार को मोती माता के दर्शन के लिए उमड़े लोग, चार दिन में पहुंच गए 8 लाख श्रद्धालु

लोखंडिया में प्राचीन मंदिर में मोती माता के दर्शन के लिए लाखों लोग आए. यहां लगे मेले के शुरुआती चार दिनों में ही 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को माता का विशेष दिन होने के कारण मंदिर परिसर और मेले में भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
lakhs_of_people.png

बुरहानपुर/डोइफोडिय़ा. लोखंडिया में प्राचीन मंदिर में मोती माता के दर्शन के लिए लाखों लोग आए. यहां लगे मेले के शुरुआती चार दिनों में ही 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को माता का विशेष दिन होने के कारण मंदिर परिसर और मेले में भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भी मोती माता के दर्शन व पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मेला समिति द्वारा सांसद का स्वागत कर लड्डुओं से तुलादान किया गया। इस मौके पर सांसद ने मंदिर परिसर में सांसद निधि से स्वीकृत सभा मंडप का भूमि पूजन किया। मेले का समापन 10 जनवरी को ही होगा। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण झामु पवार ने बताया कि मंगलवार शाम आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा। इस बार मेला बहुत शांति पूर्वक रहा। ट्रस्ट सदस्य ईश्वर जाधव ने बताया कि मंगलवार को माता का विशेष दिन होता है। इसलिए यहां हजारों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

सलकनपुर माता मंदिर के तर्ज पर विकसित होगा प्राचीन मोती माता मंदिर
मोती माता दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर ट्रस्ट व मेला समिति द्वारा सांसद पाटील से मांग की गई कि मोती माता मंदिर से जुडऩे वाले सभी मार्गों को फोरलेन किया जाए। फोरलेन बनने से आवागमन में सुविधा होंगी। मेला समिति व मंदिर ट्रस्ट समिति एवं पूर्व राज्यमंत्री संजय जाधव ने बताया कि इस बार श्रद्धालु 8-9 घंटे जाम में फंसे रहे। इस कारण दोनों मार्ग सिरपुर से लोखंडिया 8 किमीव मातापुर फाटे से लोखंडिया 4 किमी को 2 लाइन किया जाए। उसकी चौड़ाई बढ़ाई जाए।

सांसद ने आश्वस्त किया कि इसके लिए प्रयास करेंगे. इसके साथ ही सलकनपुर देवी माता मंदिर के तर्ज पर मोती माता मंदिर भी विकसित हो इसकी मांग मुख्यमंत्री से करूंगा। मेले में एक स्थायी ट्रांसफार्मर और टंकी का निर्माण करवाऊंगा।