
बुरहानपुर जिले के सिरसोदा गांव में नवरात्रि के पहले दिन हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गांव के दो युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया गया है कि तीन युवक त्यौहार के दिन अपने मवेशियों को नहलाने के लिए ताप्ती नदी में लेकर गए थे। जहां नहाते वक्त तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
नहाते वक्त डूबे दो युवक, 1 की जान बची
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिरसोदा गांव के रहने वाले तीन युवक प्रदीप नाइके (26 साल), अविनाश वानखेड़े (23 साल) और तुषार नायके (17 साल) नवरात्रि के पहले दिन पाड़े नहलाने के लिए ताप्ती नदी पर गए हुए थे। पाड़ों को नहलाने के बाद खुद भी ताप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। डूबने से बचाने के लिए तीनों ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर नदी पर पहुंचे और किसी तरह से तुषार नायके को तो डूबने से बचा लिया लेकिन अविनाश और प्रदीप डूब गए।
गांव में पसरा मातम
ताप्ती नदी में दो युवकों के डूबने की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग नदी पर जमा हो गए, इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम की मदद से डूबने वाले युवकों की तलाश शुरु की। लेकिन 6 घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों युवकों का कहीं पता नहीं चला है। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
देखें वीडियो- प्रियंका ने मंच से मारी आंख तो मच गया हल्ला
Published on:
15 Oct 2023 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
