11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालची भतीजे ने चाचा-चाची के साथ कर दिया कांड, मम्मी-पापा ने बनाया था प्लान!

land dispute: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जमीन विवाद में छोटे भाई ने पत्नी और नाबालिग बेटे संग मिलकर बड़े भाई-भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
nephew brutally murdered uncle and aunt due to a land dispute in burhanpur mp news

mp news: बुरहानपुर के खकनार में 6 दिन पहले किसान दंपती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। जमीन विवाद (land dispute) में छोटे भाई ने ही पत्नी सहित नाबालिग बेटे के साथ हत्या की साजिश रची थी। बेटे ने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर डंडों से पीटकर चाचा, चाची की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया था।

खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था। आरोपी पति-पत्नी ने अपने भाई, भाभी की हत्या करने का षडयंत्र रचकर अपने नाबालिग बेटे एवं उसके दोस्तों से यह वारदात कराई थी। दरअसल घटना शनिवार की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसान दंपती का शव लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा है। हत्या का मामला होने से एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा, एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास खून से सने डंडे मिले। शव का पीएम कराने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़े- एमपी में दर्दनाक घटना, जर्जर कुएं में गिरने से दादी-पोती की मौत, गांव में आक्रोश

सही निकला संदेह

घटना के बाद से ही मृतक के छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप परिजन लगा रहे थे। जो घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही के अपचारी पुत्र से घटना के संबंध में पूछताछ की। जिसने जुर्म स्वीकार कर बताया कि उनके माता-पिता का जमीन को लेकर बड़े पापा से आए दिन विवाद होता था। माता-पिता के कहने पर अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ही बेटे को हत्या के लिए उकसाते हुए कहा कि था जो भी होगा हम देख लेंगे।

महिला फरार, नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में शामिल लाठी-डंडों को जब्त करने के साथ आरोपी और हत्या करने वाले बाल अपचारियों गिरफ्तार किया। जबकि आरोपी की पत्नी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई। घटना के बाद एसपी देवेंद्र पाटीदार ने भी खेत पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस प्रकरण में एसआइ शिवपाल सरयाम, बीएल मंडलोई, रामेश्वर बकोरिया, एएसआइ अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पाल, सत्यभान, मेलसिंह सोलंकी, मनीष भटुरे, शादाब अली का सहयोग रहा।