नई दिल्ली। यदि आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो जल्द ही अपना एटीएम कार्ड बदल लें। बैंक जल्द ही अपने एटीएम कार्ड बंद करने जा रहे हैं। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वह 31 दिसंबर 2018 से अपने सभी मैग्नेटिक चिप वाले डेबिट कार्ड को बंद कर देगा। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने मैग्नेटिक चिप वाले एटीएम कार्डों को ईएमवी चिप वाले कार्ड से बदल लें। यदि वे एेसा नहीं करते हैं तो 31 दिसंबर 2018 के बाद आपका मैग्नेटिक चिप वाला एटीएम कार्ड किसी भी प्रकार का काम नहीं करेगा।