नई दिल्लीPublished: Nov 11, 2023 08:53:25 am
Swatantra Mishra
Gold Silver sell on Dhanteras: धनतेरस पर शुरू हुआ खरीदारी का यह दौर आगामी एक सप्ताह तक बना रहेगा क्योंकि आगे अभी रूपचतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज का त्योहार बाकी है।
Gold and Silver sell on Diwali: धनतेरस के साथ ही देश में पंचदिवसीय दीप महोत्सव का पर्व देशभर में उत्साह और उमंग के साथ शुरू हो गया। आज रूपचतुर्दशी, 12 नवंबर को दिवाली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट व 15 नवंबर को भैया दूज मनाया जाएगा। व्यापारियों के संगठन कैट के मुताबिक, धनतेरस पर देशभर में 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार हुआ। वहीं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डसमीथ फेडरेशन ने बताया कि धनतेरस के दिन देशभर में 30,000 करोड़ रुपए ते सोना-चांदी की बिक्री हुई।