1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazon ने 97000 का एयरकंडीशनर मात्र 5900 रुपए में बेचा

अमेजन ने एयरकंडीशनर की केवल कीमत ही कम नहीं की वरन उस पर ग्राहकों को 278 रुपए मासिक EMI का ऑफर भी दे दिया। लोगों ने इस ऑफर को देखते ही मौके का फायदा उठाया और बुक कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 6 Jul 2021, 10:05 AM IST

amazon.jpg

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजन (Amazon) की एक गलती से सोमवार को बहुत से ग्राहकों की मौज हो गई। दरअसल अमेजन ने तोशिबा के 1.8 टन वाले 5-स्टार इन्वर्टर वाले एयरकंडीशनर (Toshiba 2021 Range 1.8 ton 5 start inverter split system AC), जिसकी कीमत मार्केट में 96,700 रुपए है, को अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मात्र 5900 रुपए में लिस्ट कर दिया। एयरकंडीशनर खरीद रहे लोगों ने जब तोशिबा एसी की इतनी कम कीमत देखी तो हाथों-हाथ खरीद लिया। ऐसे में कंपनी को बड़ा नुकसान उठना पड़ा।

यह भी पढ़ें : महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान होने की जरूरत नहीं, इस तरीके से बचाएं ढेर सारा पैसा

यही नहीं, 278 रुपए मासिक किश्त का ऑप्शन भी दे दिया
अमेजन ने एयरकंडीशनर की केवल कीमत ही कम नहीं की वरन उस पर ग्राहकों को 278 रुपए मासिक EMI का ऑफर भी दे दिया। लोगों ने इस ऑफर को देखते ही मौके का फायदा उठाया और अपने लिए एसी बुक कर लिया। जब तक कंपनी को अपनी इस गलती का पता चलता, तब तक बहुत सारे प्रोडक्ट्स बिक चुके थे।

बाद में अमेजन ने उसी प्रोडक्ट को 69,990 रुपए में लिस्ट किया है। अब इस पर 28 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है अर्थात् 96,700 रुपए का प्रोडक्ट डिस्काउंट के बाद 69,990 रुपए में मिल रहा है। इसकी EMI भी 278 रुपए के बजाय 3295 रुपए हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : कौन हैं Andy Jassy? जिन्होंने अमेजन में Jeff Bezos की जगह ली, कड़ी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे

पहली बार नहीं हुई यह गलती
ऐसा नहीं है कि अमेजन पर यह गलती पहली बार हुई हो। वर्ष 2019 पर प्राइम डे सेल के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ था। तब अमेजन पर 9 लाख रुपए के कैमरा गियर्स को 6500 रुपए में बेच दिया गया। जैसे ही लोगों को इसका पता चला, यूजर्स ने तुरंत खरीदना शुरू कर दिया। कंपनी ने जब तक गलती को सुधारा, तब तक काफी सारे प्रोडक्ट्स बिक चुके थे।