23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Subsidized Tomato Sales: सरकार कर रही सस्ते टमाटर बेचने की तैयारी, देश में 92 रुपये किलो तक पहुंच गया है भाव

Tomato Price Inflation: देश में बढ़ती टमाटर की कीमत को कम करने के लिए सरकार सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। इससे पहले सरकार ने जुलाई 2023 में जब टमाटर 200 रुपये प्रतिकिलो के पार था, तब भी NCCF के जरिए सस्ते टमाटर बेचे थे।

2 min read
Google source verification
Tomato prices

देश में टमाटर सब्सिडी की कीमत पर बेचने पर विचार हो रहा है। (PC:ANI)

Tomato Price: टमाटर के लगातार महंगे होने के कारण सरकार अब उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले टमाटर बेचने का विचार कर रही है। पूरे भारत में एक साल पहले इसी समय औसत खुदरा कीमत 34.43 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 44.36 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कुछ जगह भाव 92 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।

बढ़ी टमाटर की महंगाई

दुनिया में टमाटर उत्पादन के मामले में भारत दूसरे नंबर पर आता है। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के कई लोकल रिटेल मार्कट में टमाटर 60 रुपये से 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बिक रहे हैं। इस महंगाई की वजह सप्लाई में हो रही देरी और टमाटर उत्पादन वाले क्षेत्रों में मौसम बदलाव की वजह से आ रही रुकावटें हैं। दिल्ली के कई बाजारों जैसे कि ग्रेटर कैलाश में टमाटर की कीमतें 92 रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर काफी महंगा है टमाटर

देश के कई शहरों में टमाटर की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। मुंबई में एक साल पहले 37 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर आज 63 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। चेन्नई में पहले 28 रुपये किलो बिका टमाटर अब 37 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। वहीं बात करें, बिगबास्केट, अमेजन और ब्लिंकइट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टमाटर की कीमत की, तो यहां 79 रुपये प्रति किलो से 95 रुपये प्रति किलो के बीच टमाटर बिक रहे हैं।

सरकार कर रही सस्ते में बेचने की तैयारी

मिंट की रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि टमाटर की कीमतों में तेजी को कम करने के लिए सरकार नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और दूसरे कोऑपरेटिव नेटवर्क की मदद ले सकती है। इनके द्वारा चलाए जा रहे आउटलेट्स के जरिए 35 से 45 रुपये प्रति किलोग्राम कीमत पर टमाटर बेचे जा सकते हैं।

सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से है टमाटर

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अग्रिम अनुमान 12 जून को जारी किए गए थे। इन आंकड़ों के मुताबिक, देश में लगभग 8.34 लाख हेक्टेयर जमीन पर सालाना करीब 21.46 मिलियन टन टमाटर का उत्पादन होता है। इससे यह देश में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों की कैटेगरी में शामिल है।