15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil में लगातार तेजी जारी, क्या फिर से 100 डॉलर पार जाएगा कच्चा तेल? चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में निवेेशकों को चिंता है कि क्या क्रूड के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकते हैं? ब्रेंट 86 और WTI 80 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुके हैं।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices

Crude Oil: क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Petrol Diesel Price Today 15 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनिया के कच्चे तेल बाजार पर साफ दिख रहा है। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं और ब्रेंट क्रूड एक महीने से ज्यादा के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। तनाव बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका ने बाजार में चिंता बढ़ा दी है। वहीं, भारत में पेट्रोेल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों और E20 फ्यूल की बहस हो रही है।

तीसरे दिन भी बढ़ीं Crude Oil की कीमतें

बुधवार, 15 जुलाई को कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 1.46 डॉलर यानी 1.72 फीसदी बढ़कर 86.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.11 डॉलर यानी 1.4 फीसदी चढ़कर 80.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले ब्रेंट 12 जून और WTI 15 जून को इस भाव पर था, लेकिन फिर से बढ़े तनाव के चलते इसमें तेजी देखी जा रही है।

15 जुलाई को Petrol Diesel की भारत में रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पट्रोल-डीजल की अपडेटेड रेट जारी करती हैं। ऐसे में फिलहाल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। कीमतें 25 मई के बाद स्थिर हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹113.19₹98.25
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

क्या फिर से 100 डॉलर को पार करेगा कच्चा तेल?

मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव को लेकर निवेशकों को चिंता है कि क्या कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं? रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, KCM ट्रेड के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वॉटरर ने कहा है कि यदि दोनों देेशों के बीच तनाव से खाड़ी देशों के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान होता है, तो क्रूड ऑयल की कीमत फिर से 100 डॉलर के करीब जा सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने PM को लिखा लेटर

भारत में E20 पेट्रोल को लेकर हो रहे विवाद के बीच AAP चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए कंज्यूमर्स को प्योर पेट्रोल और इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल दोनों का ऑप्शन दिया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने E20 की कीमत में कटौती की मांग भी की है।