29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gucci, Prada और LV के स्कार्फ पहनने वाले DK Shivakumar के पास है 1400 करोड़ से ज्यादा की दौलत, रियल एस्टेट और माइनिंग में भी है निवेश

DK Shivakumar News: कर्नाटक के संभावित अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सिर्फ अपनी राजनीतिक पकड़ के लिए ही नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। महंगी घड़ियां, ब्रांडेड स्कार्फ और अपनी लग्जरी पसंद को लेकर वे कभी झिझके नहीं हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 29, 2026

DK Shivakumar Networth

DK Shivakumar कर्नाटक के अगले सीएम हो सकते हैं। (PC: AI)

DK Shivakumar Lifestyle: भारतीय राजनीति में इस समय डीके शिवकुमार काफी चर्चा में हैं। अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। राजनीति में अक्सर नेता सादगी की छवि पेश करने की कोशिश करते हैं। लेकिन DK शिवकुमार इस मामले में थोड़ा अलग नजर आते हैं। उन्हें महंगी घड़ियां पसंद हैं, ब्रांडेड स्कार्फ पसंद हैं और इस बात को स्वीकार करने में भी उन्हें कोई हिचक नहीं होती। यही वजह है कि कर्नाटक की राजनीति में उनका नाम सिर्फ एक ताकतवर नेता के रूप में नहीं, बल्कि अपनी अलग लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहता है। डीके भारी-भरकम संपत्ति के मालिक भी हैं।

कर्नाटक के सबसे अमीर विधायक

डीके शिवकुमार कर्नाटक के तो सबसे अमीर विधायक हैं ही, साथ ही वे देश में भी तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं। शिवकुमार के पास काफी प्रॉपर्टीज हैं। उनके पास बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में जमीन, फ्लैट और कमर्शियल इमारतें हैं। उन्होंने कई कंपनियों में करोड़ों रुपये के शेयर भी खरीद हुए हैं।

कितनी है डीके शिवकुमार की नेटवर्थ?

डीके शिवकुमार और उनके डिपेंडेंट्स की कुल नेटवर्थ 1,413.78 करोड़ रुपये है। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में यह जानकारी दी थी। इससे पहले साल 2018 में उनकी नेटवर्थ 840.08 करोड़ रुपये थी। यानी बीते वर्षों में संपत्ति में काफी उछाल आया है। हलफनामे के अनुसार, डीके शिवकुमार फैमिली के पास 273.42 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1,140.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इनमें अकेले डीके शिवकुमार की अचल संपत्ति का मूल्य 972.65 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके अलावा शिवकुमार के पास 263 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं।

शिवकुमार के नाम पर केवल एक रजिस्टर्ड गाड़ी है, जो टोयोटा क्वालिस है। इसके अलावा उनके पास Rolex और Hublot जैसी लग्जरी घड़ियां हैं। वहीं, सोने और चांदी में भी उनका निवेश है।

कभी नहीं छुपाई लग्जरी लाइफस्टाइल

राजनीतिक विरोधियों ने कई बार उनकी महंगी घड़ियों, स्कार्फ और अन्य एक्सेसरीज को लेकर निशाना साधा। लेकिन शिवकुमार ने कभी अपनी पसंद छिपाने की कोशिश नहीं की। जब Rolex और Cartier जैसी महंगी घड़ियों को लेकर सवाल उठे तो उन्होंने साफ कहा था कि क्या उन्हें अपनी पसंद की घड़ी पहनने का अधिकार नहीं है? जहां कई नेता ऐसी चीजों को सार्वजनिक रूप से दिखाने से बचते हैं, वहीं शिवकुमार खुलकर इन्हें इस्तेमाल करते हैं।

पहनते हैं इंटरनेशनल ब्रांड्स के स्कार्फ

डीके शिवकुमार स्कार्फ पहनना काफी पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें Louis Vuitton, Gucci, Ferragamo, Burberry और Fendi जैसे ब्रांड्स के स्कार्फ पहने देखा जाता है। यह उनके पहनावे का हिस्सा बन चुका है। ऐसा भी कहा जाता है कि लग्जरी ब्रांड्स के प्रति उनका झुकाव पूर्व मुख्यमंत्री SM कृष्णा से प्रभावित होकर बढ़ा।

कहां से आई इतनी संपत्ति?

शिवकुमार के इनकम सोर्सेस में रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और माइनिंग शामिल हैं। कई बिजनेसेस में वे पार्टनर भी हैं। शिवकुमार के सहयोगियों का कहना है कि कई महंगे सामान उन्हें समर्थकों और शुभचिंतकों से उपहार के तौर पर भी मिलते हैं।