30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 8 रणनीतियों से बने अमीर, बिलकुल होगी बंपर कमाई

वेल्थ क्रिएशन हमारी लिस्ट पर टॉप रहता है। हम उम्मीद करते है कि नए साल के साथ हमारा बैंक बैलेंस डबल हो जाएं। ऐसे में बंपर कमाई करने के लिए किस तरह निवेश करें वह जानने के लिए पढ़े 8 रणनीतियों के बारे में।

4 min read
Google source verification
Investment.jpg

वेल्थ क्रिएशन हमारी लिस्ट पर हमेशा टॉप रहता है। हम उम्मीद करते है कि नए साल के साथ हमारा बैंक बैलेंस डबल हो जाएं। ऐसे में इक्विटी यानी शेयर बाजार व बॉन्ड मार्केट में निवेश व उससे मुनाफा कमाने का यह साल सबसे बेहतरीन मैका है। भारतीय शेयर बाजार में अप्रेल 2023 से ही तेजी जारी है और निरंतर खरीदारी से निफ्टी जल्द ही 22,000 के पार जा सकती है। वहीं कुछ एक्सपर्ट बाजार का वैल्यूएशन ऊंचा होने के कारण शॉर्ट टर्म में करेक्शन आने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में बंपर कमाई करने के लिए किस तरह निवेश करें वह जानने के लिए पढ़े 8 रणनीतियों के बारे में।

1. पोर्टफोलियों को करें री बैलेंस, जोखिम होगा कम

वर्ष 2023 में शेयर बाजार ने निवेशकों शानदार रिटर्न दिया है, और नए साल में यह तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक अधिक मुनाफे के लिए स्मॉल और मिड कैप जैसे स्टॉक्स से मुनाफावसूली करें। है। इसके अलावा प्रॉफिट बुक करने के लिए निवेशकों को पोर्टफोलियों को रिबैलेंस करना चाहिए, जिससे रिस्क कम किया जा सकता है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट के मुताबिक मार्केट में कई स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स मौजूद है जिनका फंडामेंटल खराब है लेकिन मार्केट में अधिक वैल्यू पर ट्रेंड कर रहे है। ऐसे में निवेशकों बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए हर 1 या 2 साल में पोर्टफोलियों को रिबैलेंस करना चाहिए जिससे लक्ष्य के मुताबिक पोर्टफोलियों तैयार कर सकेंगे।

अगर आप पोर्टफोलियो में डायनामिक एसेट एलोकेशन फंड की रणनीति आपनाते है, जिसमें बाजार की स्थिति के अनुसार 0 से लेकर ईक्विटी में 100% निवेश किया जाता है। तब पोर्टफोलियो में बदलाव की आवशयकता नहीं है क्योंकि जब मार्केट में तेजी आती है तब रिस्क कम करने के लिए इक्विटी से निवेश घटाकर डेट में निवेश करते है।

























इंडेक्सरिटर्न
निफ्टी 5019.60%
निफ्टी 50024.91%
निफ्टी मिड कैप44.59%
निफ्टी स्मॉल कैप53.46%


( 2023 का बेस्ट सेक्टर रहा निफ्टी रिएल्टी, जिस ने निवेशकों 78.35% रिटर्न दिया)

2. लार्ज कैप फंड्स में बढ़ाएं निवेश


स्मॉल और मिड कैप स्टॉक्स ने वित्तीय वर्ष 2023 में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया हैं। जहां स्माल कैप 45% तक चढ़ा वहीं मिड कैप इंडेक्स में 42% की तेजी आई। इस दौरान लार्ज कैप इंडेक्स में बढ़ोतरी 19.3% हुई। हालांकि नए साल में अधिक वैल्यूएशन के चलते स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स में करेक्शन आने के आसार है, वहीं लार्ज में वैल्यूएशन सस्ती तो नहीं लेकिन दोनो इंडेक्स से कम है जो निवेशकों के लिए आकर्षक है। लार्ज कैप फंड में विदेशी निवेशकों का रुझान बढ़ा है। कोटक सिक्योरिटीज के ऐनालिस्ट के मुताबिक लार्ज-कैप स्टॉक भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अधिकांश मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स की अधिक वैल्यूएशन की तुलना में लार्ज-कैप स्टॉक बेहतर जोखिम-इनाम संतुलन प्रदान करते हैं। ऐसे में जो निवेशक लार्ज कैप फंड पर अंडरवेट है, वह इसका फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

स्मॉल कैप के साथ लार्ज कैप ने दिया इतना रिटर्न

































कैटेगरीरिटर्न
स्मॉल कैप42.7%
मिड कैप37.3%
मल्टी कैप32.7%
लार्ज एंड मिड कैप29.4%
फ्लेक्सी कैप27.7%
लार्ज कैप23%


3. इंफ्रास्ट्रक्चर फंड्स देगा बंपर रिटर्न


स्टॉक्स में डायरेक्ट निवेश की उलझन से बचने के लिए निवेशक इस साल म्यूचुअल फंड्स के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर सकते है। यह साल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का सबसे बेहतरीन मौका है। सरकार इस साल रोड, रेलवे और शहरी विकास पर बढ़े पैमाने पर खर्चा कर सकती है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 और 2029-30 के बीच भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च दोगुना होकर 143 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना है। निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स वर्ष 2023 में 37% से अधिक रिटर्न देकर बाजार बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी 50 ने 19.5% रिटर्न दिया। जिन कंपनियों को ऑर्डर अधिक मिलेगा या जिनकी बैलेंसशीट हैल्दी होगी या विभिन्न ऑपरेशन्स में होगी, उनमें निवेशक अच्छा रियर्न कमा सकते हैं ।


4. बॉन्ड में करें निवेश

ब्याज दरें अभी पीक पर हैं और आगे इनमें गिरावट आने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशकों को अधिक रिटर्न देने वाले डेट सिक्योरिटीज जैसे नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी), एनबीएफसी के टॉप क्वालिटी कॉरपोरेट बॉन्ड्स में निवेश करना चाहिए। हालांकि इनमें निवेश केवल हाई यील्ड को देखकर नहीं करें। विंट वेल्थ के अंशुल गुप्ता ने बताया, अधिक रिटर्न देने वाले इन बॉन्ड्स में पैसे डूबने का रिस्क भी अधिक होता है। किसी एक कंपनी के बॉन्ड में पोर्टफोलियो का 5% से अधिक निवेश नहीं करें। एएए या एए रेटेड बॉन्ड में ही निवेश करें।

5. डेट पोर्टफोलियो में हो ड्यूरेशन फंड

अमरीका सहित बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आई है। अमरीका में 10 साल वाले बॉन्ड की यील्ड 5% से गिरकर 3.9% पर आ गया है और भारत में भी यह 7.3% के आसपास है। क्वांटम एएमसी के पंजक पाठक ने बताया, ब्याज दरें घटने से बॉन्ड यील्ड में और गिरावट आएगी, जिससे 2024 में लॉन्ग टर्म वाले बॉन्ड्स को फायदा होगा।

6. गोल्ड में करें निवेश

पोर्टफोलियो का 10-15% फिजिकल गोल्ड या गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) या गोल्ड ईटीएफ में निवेश करें। इस साल 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक तक पहुंचने का अनुमान है। लंबी अवधि के लिए एसजीबी और छोटी अवधि के लिए गोल्ड ईटीएफ में निवेश करें।

7.एफएंडओ ट्रेडिंग से दूरी

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) ट्रेडिंग हेजिंग टूल हैं जिनका इस्तेमाल जोखिम घटाने के लिए होता है। लेकिन खुदरा निवेशक इसका इस्तेमाल तुरंत मुनाफा कमाने के लिए कर रहे हैं, जिसमें वेल्थ क्रिएशन के बजाय वेल्थ डूब रहा है। सेबी के मुताबिक एफएंडओ में 90% निवेशकों को घाटा होता है। एफएंडओ में केवल बड़े निवेशक और मंझे हुए खिलाड़ी ही पैसा बनाते हैं।

8. आइपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी के बारे में जाने

आइपीओ ने निवेशकों वर्ष 2023 में मालामाल बनाया है। इसमें से ईराडा ने करीब 238% रिटर्न दिया जबकि टाटा टेक्नोलॉजी 163% के प्रमियम पर लिस्ट हुआ। हालांकि इनमें से एलआइसी, पेटिएम जैसे आइपीओ भी शामिल जिनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में आइपीओ में निवेश करने से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स के बारे में जानें। ध्यान रखें कि यदि कीमत बहुत अधिक है, तो एक अच्छी कंपनी भी एक बुरा निवेश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन खरीदारी में क्या आपके साथ भी हुई है ठगी? इस तरह करें शिकायत... मिलेगा समाधान