12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price Today: 9 दिन में 10,000 रुपये महंगा हो गया सोना, चांदी 20,000 रुपये उछली, जानिए आज क्या हैं आपके शहर में भाव

Gold Rate Today 12th August 2026: निवेशकों की नजर इस समय अमेरिका की खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर बनी हुई है। ये आंकड़े बुधवार को जारी होने वाले हैं। इन आंकड़ों से सोने की आगे की चाल तय हो सकती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 12, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों में भारी तेजी देखने को मिली है। आज बुधवार को भी सोना हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1040 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 950 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 770 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में भी आज तेजी देखने को मिली । यह 1000 रुपये के इजाफे के साथ 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

बीते 9 दिन में 10,640 रुपये महंगा हुआ सोना

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 3 अगस्त को 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह सोने की कीमत 9 दिन में 10,640 रुपये महंगी हो गयी है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 3 अगस्त को 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह 9 दिन में यह सोना 9,750 रुपये महंगा हो गया है।

9 दिन में 20,000 रुपये महंगी हुई चांदी

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी काफी तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 3 अगस्त को चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। आज यह भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस तरह 9 दिन में चांदी 20,000 रुपये महंगी हो गई है।

सोने में क्यों आ रही तेजी

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि अमेरिका में उम्मीद से कमजोर जॉब मार्केट रिपोर्ट के बाद मार्केट ने सितंबर फेडरल रिजर्व रेट हाइक पर अपने दावों को घटाकर 48% कर दिया है। रेट हाइक का नहीं होना सोने के पक्ष में होता है। यही कारण है कि सोने में तेजी देखी जा रही है। वहीं, अब निवेशकों की निगाह अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़ो पर टिकी हुई है, जो आज जारी होने वाले हैं। इन आंकड़ों से फेड रेट की दिशा को लेकर नए संकेत मिल सकते हैं।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,54,910₹1,42,000₹1,19,800
मुंबई₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
दिल्ली₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290
कोलकाता₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
बेंगलुरु₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
हैदराबाद₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
केरल₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
पुणे₹1,54,860₹1,41,950₹1,16,140
वडोदरा₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
अहमदाबाद₹1,54,910₹1,42,000₹1,16,190
जयपुर₹1,55,010₹1,42,100₹1,16,290

सोने-चांदी के वायदा भाव

सोने-चांदी के घरेलू वायदा भाव की बात करें, तो आज तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.43 फीसदी या 655 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.49 फीसदी या 1143 रुपये की बढ़त के साथ 2,36,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।