
LEAP इंडिया आईपीओ का आज आखिरी दिन है। (फोटो:AI)
LEAP India IPO Subscription: LEAP इंडिया आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज आखिरी मौका है। यह आईपीओ 7 अगस्त को खुला था और आज यह बंद हो जाएगा। ग्रे मार्केट में यह शेयर फिलहाल 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा कई ब्रोकरेज फर्म्स ने आईपीओ पर अप्लाई करने की राय दी है। उनका मानना है कि शेयर लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर है। शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग 14 अगस्त को होने की संभावना है। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 151 से 159 रुपये तय किया है। तीसरे दिन सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक इश्यू कुल 0.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
Investorgain के अनुसार, आज LEAP इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। यानी IPO के ऊपरी प्राइस बैंड 159 रुपये के मुकाबले GMP करीब 8 फीसदी है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं देता। सुबह 11 बजकर 3 मिनट तक IPO कुल 0.70 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.59 गुना, NII यानी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 1.06 गुना और QIB हिस्सा 0.61 गुना भरा था।
आनंद राठी ने LEAP इंडिया के आईपीओ को ‘Apply’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन काफी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2026 की कमाई के मुकाबले इसका P/E 113.6 गुना, EV/EBITDA 21.8 गुना और P/BV 6.9 गुना है। कंपनी की एसेट पूलिंग सेवाओं की बढ़ती मांग, सप्लाई चेन के संगठित होने और विदेशों में विस्तार से फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 6.19 फीसदी के कम ROE को देखते हुए IPO की कीमत ज्यादा लगती है। इसलिए ब्रोकरेज ने लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ‘Subscribe’ की सलाह दी है।
बीपी इक्विटीज ने LEAP इंडिया आईपीओ को ‘Subscribe’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि एसेट पूलिंग इंडस्ट्री में कंपनी की मजबूत स्थिति, अलग-अलग तरह के ग्राहक, कारोबार को आसानी से बढ़ाने की क्षमता के कारण आगे ग्रोथ की अच्छी संभावना है। साथ ही कंपनी का वैल्यूएशन उचित नजर आता है। ऑर्गनाइज्ड लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल से कंपनी को लंबे समय में फायदा हो सकता है। इसलिए ब्रोकरेज ने लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए IPO में निवेश करने की सलाह दी है। इन दोनो के अलावा KC सिक्योरिटीज और वेंचुरा सिक्योरिटीज ने भी LEAP इंडिया आईपीओ को ‘Subscribe’ रेटिंग दी है।
LEAP इंडिया इस आईपीओ के जरिए करीब 2,480 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस बुक-बिल्ड इश्यू में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। IPO में 3.02 करोड़ नए शेयर शामिल है, जिनकी कीमत करीब 480 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 12.58 करोड़ शेयरों का OFS है, जिसकी कीमत करीब 2,000 करोड़ रुपये है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)
Updated on:
11 Aug 2026 01:33 pm
Published on:
11 Aug 2026 01:33 pm
