19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: सोने के भाव टूटे, चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today 19th August 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव का कोई हल नहीं निकलने से यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाएं तेज हुई हैं। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती है। यही कारण है कि भाव गिर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 19, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 920 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 850 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 690 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,54,970₹1,42,050₹1,19,850
मुंबई₹1,54,970₹1,42,050₹1,16,230
दिल्ली₹1,55,120₹1,42,200₹1,16,380
कोलकाता₹1,54,970₹1,42,050₹1,16,960
बेंगलुरु₹1,54,970₹1,42,050₹1,16,230
हैदराबाद₹1,54,970₹1,42,050₹1,16,960
केरल₹1,54,970₹1,42,050₹1,16,960
पुणे₹1,54,970₹1,42,050₹1,16,230
वडोदरा₹1,55,020₹1,42,100₹1,16,280
अहमदाबाद₹1,55,020₹1,42,100₹1,16,280
जयपुर₹1,55,120₹1,42,200₹1,16,380

एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव

सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 11 बजकर 57 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.31 फीसदी या 482 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.48 फीसदी या 3,444 रुपये की गिरावट के साथ 2,28,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

क्यों गिरे सोने के भाव?

यूएस-ईरान के बीच बातचीत रुकने से यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में गिरावट ने सोने पर दबाव को सीमित रखा है। डॉलर इंडेक्स 99.66 से गिरकर 99.57 पर आ गया है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.49 फीसदी या 21.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,399.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 4.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4,339.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.56 फीसदी या 1 डॉलर की गिरावट के साथ 63.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.88 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 62.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।