13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में हमले बढ़ने से टूट गए सोने के भाव, जानिए आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने और कच्चे तेल में तेजी आने से सोने की कीमतें टूट गई हैं। यूएस फेड द्वारा आक्रामक रेट हाइक करने की आशंका गोल्ड पर दबाव बना रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 13, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today 13th July 2026: सोने की कीमत में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1420 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1300 रुपये गिरकर 1,31,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1070 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव इस समय बिना किसी बदलाव के 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,000₹1,32,000₹1,10,200
मुंबई₹1,42,910₹1,31,000₹1,07,180
दिल्ली₹1,43,060₹1,31,150₹1,07,330
कोलकाता₹1,42,910₹1,31,000₹1,07,180
बेंगलुरु₹1,42,910₹1,31,000₹1,07,180
हैदराबाद₹1,42,910₹1,31,000₹1,07,180
केरल₹1,42,910₹1,31,000₹1,07,180
पुणे₹1,42,910₹1,31,000₹1,07,180
वडोदरा₹1,42,960₹1,31,050₹1,07,230
अहमदाबाद₹1,42,960₹1,31,050₹1,07,230
जयपुर₹1,43,060₹1,31,150₹1,07,330

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.60 फीसदी या 856 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 1.30 फीसदी या 2905 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,759 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

अमेरिका-ईरान युद्ध का है असर

अमेरिका और ईरान के बीच हमले बढ़ गए हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल पाने की कोशिश में दोनों देशों ने एक दूसरी पर हमले किये हैं। इससे कच्चे तेल में तेज उछाल आया है और कीमतें 80 डॉलर के करीब जा पहुंची हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। साथ ही यूएस फेड द्वारा आक्रामक रूप से ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका भी तेजी हो गई हैं, जो गोल्ड पर दबाव डाल रही हैं। ब्याज दर बढ़ने की स्थिति में निवेशक बिना ब्याज वाले निवेश को छोड़कर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले एसेट्स में पैसा लगाने लगते हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 1.07 फीसदी या 44.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,069.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.29 फीसदी या 53.04 डॉलर की गिरावट के साथ 4066.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 2.49 फीसदी या 1.50 डॉलर गिरकर 58.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.31 फीसदी या 1.38 डॉलर की गिरावट के साथ 58.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।