19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today on 19th May 2026: अमेरिका से आई एक न्यूज और सोने के बढ़ गए भाव, क्या लॉन्ग टर्म में ऊपर जाएगा गोल्ड? एक्सपर्ट से समझिए

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमत में आज तेजी देखने को मिली है। डॉलर में गिरावट से फेड रेट के उच्च रहने से जुड़ी चिंताओं में कुछ कमी आई है। इससे सोने में खरीदारी देखने को मिली है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

May 19, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमत में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्लान्ड स्ट्राइक रोक देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। साथ ही डॉलर भी कमजोर हुआ है। इससे महंगाई को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई है। साथ ही ब्याज दरों के लंबे समय तक उच्च बने रहने की चिंताओं में कुछ कमी आई है। यही वजह रही कि आज सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज मंगलवार, 19 मई को सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 820 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड 750 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव इस समय 610 रुपये के उछाल के साथ 1,17,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

चांदी की कीमतों में आई गिरावट

सोने से इतर चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 5000 रुपये गिरकर 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

गोल्डकैरेटआज का भावकल का भावबदलाव
241,57,1901,56,370+820
221,44,1001,43,350+750
181,17,9301,17,320+610

सोने की कीमतों पर क्या कह रहे एक्सपर्ट

कुछ बैंकों ने निवेशकों की कमजोर मांग को देखते हुए सोने के लिए शॉर्ट टर्म अनुमान घटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि लॉन्ग टर्म के लिए सोने में तेजी की उम्मीद बरकरार है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट तकनीकी रूप से काफी ज्यादा हो चुकी है और बाजार फिलहाल सोने को मंदी के दौर में जाने देने के लिए तैयार नहीं दिख रहा। सोने की कीमतों को मजबूती देने वाले फैक्टर्स अब भी कायम हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

जेपी मॉर्गन ने 2026 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर 5,243 डॉलर प्रति औंस कर दिया है, जो पहले 5,708 डॉलर प्रति औंस था। ट्रेडर्स अब इस साल के आखिर में अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की संभावना को ज्यादा महत्व देने लगे हैं, क्योंकि एनर्जी कीमतों में तेजी से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। सीएमई फेडवॉच के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की करीब 40 फीसदी संभावना मान रहा है।

जेफरीज के स्वामित्व वाले ट्रेडू डॉट कॉम के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक निकोलस त्जाबौरास ने कहा, “बाजार अब इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना लगभग खत्म मान रहा है, जबकि दर बढ़ने की आशंकाएं बढ़ रही हैं। लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की संभावना बिना ब्याज वाले एसेट्स जैसे सोने पर सीधा दबाव डाल रही हैं।”

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई (Gold Rate in Chennai)₹1,62,220₹1,48,700₹1,24,100
मुंबई (Gold Rate in Mumbai)₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
दिल्ली (Gold Rate in Delhi)₹1,57,190₹1,44,100₹1,17,930
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata)₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore)₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad)₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
केरल (Gold Rate in Kerala)₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
पुणे (Gold Rate in Pune)₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
वडोदरा (Gold Rate in Vadodara)₹1,57,090₹1,44,000₹1,17,830
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad)₹1,57,090₹1,44,000₹1,17,830

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.33 फीसदी या 15.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,542.90 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.59 फीसदी या 26.83 डॉलर गिरकर 4,539.84 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी 1.35 फीसदी या 1.04 डॉलर की गिरावट के साथ 76.40 डॉलर प्रति औंस पर दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.07 फीसदी या 1.61 डॉलर गिरकर 76.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सोने-चांदी के भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 19 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,59,382 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.89 फीसदी या 2451 रुपये गिरकर 2,74,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।