ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,650 रुपये की तेजी के साथ 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,600 रुपये बढ़कर 99,300 रुपये पर पहुंचा। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में करीब 20,850 रुपये यानी लगभग 26.41 फीसदी की तेजी आ चुकी है।