
सोने की कीमतें काफी गिर गई हैं। (PC: AI)
Gold Rate Outlook: सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रही है। पिछले 3 महीने में सोना काफी टूट गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 0.07 फीसदी या 100 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पिछले एक हफ्ते में सोने का भाव 1910 रुपये टूट गया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और डॉलर में मजबूती के चलते सोने में मुनाफावसूली आने से कीमतों में यह गिरावट आई है।
सोने की कीमतों ने 29 जनवरी 2026 को 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसे अब तीन महीने होने वाले हैं और कीमत 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इस तरह सोने की कीमत करीब 3 महीने में 50,185 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गई है।
चांदी की बात करें, तो यह हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1.16 फीसदी या 2808 रुपये की बढ़त के साथ 2,44,321 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले एक हफ्ते में चांदी में बड़ी गिरावट आई है। यह 12,500 रुपये टूट गई है।
चांदी की कीमत ने 29 जनवरी को 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस तरह करीब 3 महीने में चांदी का भाव 1,95,000 रुपये टूट गया है।
कच्चे तेल की कीमतों की बात करें, तो क्रूड ऑयल WTI 1.51 फीसदी या 1.45 डॉलर की गिरावट के साथ 94.40 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 105.3 डॉलर प्रति बैरल पर है।
Updated on:
25 Apr 2026 11:54 am
Published on:
25 Apr 2026 11:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
