21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल में गिरावट से बढ़ गए आज सोने के भाव, दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों में जानिए 24-22 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव आज हरे निशान पर ट्रेड करते देखे जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 21, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 21st July 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दोपहर 12 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 760 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 700 रुपये की बढ़त के साथ 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 570 रुपये की बढ़त के साथ 1,08,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव इस समय बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,220₹1,32,200₹1,10,350
मुंबई₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,160
दिल्ली₹1,44,370₹1,32,350₹1,08,310
कोलकाता₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,160
बेंगलुरु₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,160
हैदराबाद₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,160
केरल₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,160
पुणे₹1,44,220₹1,32,200₹1,08,160
वडोदरा₹1,44,270₹1,32,250₹1,08,210
अहमदाबाद₹1,44,270₹1,32,250₹1,08,210
जयपुर₹1,44,370₹1,32,350₹1,08,310

MCX पर सोने-चांदी का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतें बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट 1.16 फीसदी या 1641 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.13 फीसदी या 4644 रुपये की बढ़त के साथ 2,23,044 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या है आज की तेजी की वजह?

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए राजनीतिक कदम उठाने से जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इससे कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड के भाव 90 डॉलर से नीचे आ गए हैं। इससे यूएस फेड द्वारा आक्रामक रूप से रेट हाइक करने की संभावनाएं कुछ कम हुई है। यही कारण है कि सोने में तेजी देखी जा रही है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.63 फीसदी या 65.60 डॉलर की बढ़त के साथ 4081.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.87 फीसदी या 75.01 डॉलर की बढ़त के साथ 4083.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 3.21 फीसदी या 1.83 डॉलर की बढ़त के साथ 58.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 4.43 फीसदी या 2.50 डॉलर की बढ़त के साथ 58.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।