23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना चांदी, जानिए आज के गोल्ड सिल्वर के ताजा दाम

Gold Silver Price Today: कल देश में 10 ग्राम सोने की कीमत 80,000 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,04,000 रुपये के पार पहुंच गया था। हालांकि, आज बाजार में करेक्शन देखने को मिला है, जिससे सोने की कीमत में 600 रुपये तक की गिरावट आई है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Ratan Gaurav

•

Updated: 25 Oct 2024, 12:56 PM IST

Gold Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार तो वही चांदी का भाव 97 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय अस्तर पर सोने की शुद्धता 999 वाले 24 कैरट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,161 रुपए हैं, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 97,420 रुपए हैं। इस साल त्योहारों में सोने और चांदी की मांग में वृद्धि की उम्मीद हैं। आइए जानते है देश के प्रमुख राज्यों में सोने चांदी (Gold Silver Price Today) के भाव।

ये भी पढ़े:- भारतीयों की शाहखर्ची तो देखिए, पाकिस्तान जितने रुपये के लिए IMF के आगे नाक रगड़ रहा, उतने से अधिक दिवाली पर खर्च करने को तैयार

देश के प्रमुख राज्यों में सोने चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)

दिल्ली

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,250 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹73,850 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें, तो दिल्ली में आज ₹1,10,000 प्रति किलो का भाव देखा जा रहा है। पिछले हफ्ते की तुलना में यहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, जिससे त्योहारों के लिए खरीदारी करने वालों को कुछ राहत मिली है।

मुंबई(महाराष्ट्र)

आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,580 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,750 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का रेट यहां ₹1,10,000 प्रति किलो है। मुंबई के सोने-चांदी बाजार में यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अवसर मानी जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो धनतेरस पर सोने की खरीदारी करना चाहते हैं।

राजस्थान(जयपुर)

आज जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹79,730 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹ 73,000 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत यहां ₹1,10,000 प्रति किलो है। राजस्थान के बाजारों में, खासकर जयपुर में, सोने-चांदी की मांग काफी बढ़ जाती है। इस गिरावट ने स्थानीय खरीददारों के बीच उत्साह बढ़ाया है।

पश्चिम बंगाल (कोलकाता)

आज कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹80,437 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,680 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी का भाव यहां ₹1,10,000 प्रति किलो है। बंगाल के लोग त्योहारों के समय सोने-चांदी को शुभ मानते हैं, ऐसे में इनकी कीमतों में कमी को अच्छा संकेत माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश(लखनऊ)

आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट ₹79,620 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,000 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी यहां ₹70,400 प्रति किलो पर बिक रही है। यहां के सर्राफा बाजारों में त्योहारों पर सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमतों में गिरावट की खबर से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है।

हरियाणा (गुरुग्राम)

आज गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,263 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹72,605 प्रति 10 ग्राम पर है। यहां चांदी की कीमत ₹1,10,000 प्रति किलो दर्ज की गई है। गुरुग्राम के बाजारों में धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) की खरीदारी का क्रेज हमेशा से रहा है और इन नई दरों से बाजार में और भी हलचल देखने को मिल रही है।

गुजरात (अहमदाबाद)

आज अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹80,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत यहां ₹98,000 प्रति किलो है। गुजरात में सोने-चांदी Gold Silver Price Today के ज्वेलरी का चलन त्योहारों के समय काफी बढ़ जाता है, ऐसे में कीमतों में गिरावट ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

ये भी पढ़े:- मुकेश अंबानी को लगी 33 हजार करोड़ की चपत, बाजार में हड़कंप

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव (Gold Silver Price Today)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपया के उतार-चढ़ाव का सोने-चांदी Gold Silver Price Today के दाम पर बड़ा असर पड़ता है। हाल ही में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि को माना जा रहा है। इस समय भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जो गिरावट आई है, वह अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते हुई है।

निवेशकों के लिए अवसर (Gold Silver Price Today)

त्योहारों के दौरान सोने-चांदी की (Gold Silver Price Today) कीमतों में गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए एक अच्छा अवसर है। भारत में सोने-चांदी का महत्व सिर्फ एक निवेश के रूप में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी होता है। धनतेरस और दिवाली जैसे पर्व पर इन धातुओं की खरीद शुभ मानी जाती है, जिससे इस समय में मांग में भी वृद्धि देखी जाती है।