28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए आपके शहर का भाव

कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को (3 अगस्त, 2021) सोने में तेजी दर्ज की गई है। चांदी में भी मामूली बढ़ देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,260.00 रुपए पर है।
2 min read
Google source verification
gold_silvar

gold_silvar

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को (3 अगस्त, 2021) सोने में तेजी दर्ज की गई है। चांदी में भी मामूली बढ़ देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,260.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करे तों 0.06 प्रतिशत बढ़त के साथ एक किलो चांदी 69,610.00 में बिक रही है। बीते दिन सोना और चांदी में गिरावट देखी गई थी।

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,140 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,430 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,380 और 24 कैरेट सोना 48,380 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,750 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,090 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,480 और 24 कैरेट 47,750 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

Read More: PNB Fixed Deposit Rates: पीएनबी ने एफडी की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, चेक करें अब कितना मिलेगा लाभ?























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली47,14051,430
बेंगलुरू44,99049,090
चेन्नई47,14051,430
कोलकाता47,55050,250
हैदराबाद44,99049,090
मुंबई47,38048,380
भोपाल46,18048,490
जयपुर46,14048,450
लखनऊ46,59048,920


सोना उच्चतम स्तर से करीब 7280 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,280 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: 40 की उम्र में लें सकते हैं पेंशन, लोन लेने और प्लान छोड़ने की भी है सुविधा

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।