scriptGold Silver Price Today: सोना उच्चतम स्तर से 3,940 रुपए सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News
कारोबार

Gold Silver Price Today: सोना उच्चतम स्तर से 3,940 रुपए सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट

Gold Silver Price Today : देश में इन दिनों शादी-व‍िवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को (6 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Jun 06, 2022 / 10:01 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को (6 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी में दाम में गिरावट आई है। आज सोना 310 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी में 690 की गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,260.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,230.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,080 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,010 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,740 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 52,080 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,813 और 24 कैरेट सोना 52,160 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,648 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 52,100 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,951 और 24 कैरेट 52,310 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भावएक किलो चांदी का भाव
दिल्ली 47,740 52,080 63,010
मुंबई
47,813 52,160 63,110
कोलकाता 47,758 63,03052,100
चेन्नई 47,951 52,310 63,290
बेंगलुरू 47,850 52,200 63,160
हैदराबाद 47,896 52,250 63,210
जयपुर 47,813 52,160 63,110
लखनऊ
47,832 52,180 63,130
भोपाल 47,868 52,220 63,180
यह भी पढ़ें

UPI पेमेंट फेल होने पर ना ले टेंशन, अब तत्काल होगा समाधान




सोना उच्चतम स्तर से करीब 3,940 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 3,940 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

पैन और आधार को लिंक नहीं करने पर 1 जुलाई से देना होगा दोगुना जुर्माना



हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Hindi News/ Business / Gold Silver Price Today: सोना उच्चतम स्तर से 3,940 रुपए सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट

ट्रेंडिंग वीडियो