scriptGold Silver Price Today : सोना-चांदी में आज भी गिरावट, जानिए आज कितने रुपए हुआ सस्ता | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News
कारोबार

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी में आज भी गिरावट, जानिए आज कितने रुपए हुआ सस्ता

Gold Silver Price Today : देश में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को (21 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की कीमतों गिरावट दर्ज की है।

Jun 21, 2022 / 10:05 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को (21 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,020.00 रुपए पर है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,290 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,840 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,060 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,612 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,940 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,694 और 24 कैरेट सोना 52,030 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,630 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,960 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,823 और 24 कैरेट 52,070 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव एक किलो चांदी का भाव
दिल्ली 47,520 51,840 62,060
मुंबई 47,593 51,920 62,170
कोलकाता 47,538 51,860 62,090
चेन्नई
47,731 52,070 62,340
बेंगलुरू 47,630 51,960 62,220
हैदराबाद
47,667 52,000 62,260
जयपुर 47,593 51,920 62,160
लखनऊ
47,612 51,940 62,180
भोपाल 47,648 51,980 62,230
यह भी पढ़ें

Pension Scheme: इस स्कीम में करें 2 रुपए निवेश, मिलेंगे 36,000 की पेंशन, जानिए कैसे




सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,220 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,220 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

राशन कार्ड लाभार्थियों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं, जानिए सरकार के नए नियम



हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Hindi News/ Business / Gold Silver Price Today : सोना-चांदी में आज भी गिरावट, जानिए आज कितने रुपए हुआ सस्ता

ट्रेंडिंग वीडियो