डिजिटल गोल्ड में पैसा सुरक्षित है:
- डिजिटल गोल्ड में निवेश करना एक सुरक्षित तरीका है. इसमें आप मार्केट के उतार-चढ़ाव से अपने को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।
- डिजिटल गोल्ड के जरिए 24 कैरेट प्योर गोल्ड में निवेश का ऑप्शन मिलता है. कस्टमर को प्योरिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट जारी होता है।
- इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप छोटी से छोटी रकम महज 1 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं।
- डिजिटल गोल्ड को कस्टमर जब भी जरूरत हो बेच सकता है। इसके अलावा, वह अपने डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट करने का भी ऑप्शन चुन सकता है।
- डिजिटल गोल्ड में आपके सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ती है।
- फिजिकल गोलड में आपको उसे सुरक्षित जगह रखने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी रहती है।
- जबकि, डिजिटल गोल्ड इंश्योर्ड और सेक्योर्ड वॉल्ट्स में सेलर की ओर से स्टोर किया जाता है। इसके लिए कस्टमर को कोई चार्ज नहीं देना होता है।
- अगर आपके पास डिजिटल गोल्ड है, तो आप ऑनलाइन लोन के लिए इसे कोलेटरल के तौर पर बतौर एसेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
- डिजिटल गोल्ड में निवेश का फायदा यह भी है कि आपको गोल्ड की कीमतों पर तुरंत अपडेट मिलता है।
- कस्टमर रीयल-टाइम मार्केट अपडेट के आधार पर गोल्ड खरीद या बेच सकता है।
यह भी पढ़ें-लाइन में खड़े रहकर रोजाना 16000 कमाता है ये शख्स, ये है बिजनेस ट्रिक