17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 Carat Gold Rate: सोने में आई तेजी, तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार में जानिए क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

18 Carat Gold Rate: डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यूएस-ईरान के बीच बातचीत रुकने से तेजी सीमित रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 17, 2026

Gold Silver Price Today

सोने की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

22 Carat Gold Rate: सोने की कीमतों में आज सोमवार को बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार शाम 4 बजे 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.50 फीसदी या 778 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.75 फीसदी या 1769 रुपये की बढ़त के साथ 2,37,693 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

घरेलू बाजार में सोने के भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को मॉर्निंग सेशन में 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,50,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,37,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,24,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

गोल्ड की शुद्धताहाजिर भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,54,070
22 कैरेट₹1,50,370
20 कैरेट₹1,37,120
18 कैरेट₹1,24,790
14 कैरेट₹99,370

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोमवार को 22 कैरेट गोल्ड 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ज्वैलर्स24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)18 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,55,670₹1,42,700-
तनिष्क₹1,56,160₹1,43,150₹1,17,120
जोयालुक्कास₹1,55,670₹1,42,700₹1,16,750
कल्याण ज्वैलर्स-₹1,42,700-

तनिष्क में सोने के रेट

तनिष्क आज सोमवार को 22 कैरेट गोल्ड 1,43,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,56,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड 1,16,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स आज सोमवार को 22 कैरेट गोल्ड 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है।