नई दिल्ली. कोरोना महामारी (CORONAVIRUS) के चलते बिगड़ी अर्थव्यवस्था के कारण अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 तक 10113 रजिस्टर्ड कंपनियां बंद हो चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में 2400 व राजस्थान में 500 व मध्यप्रदेश में 111 कंपनियों ने अपना काम समेट लिया है। केंद्र सरकार ने एक सवाल के जवाब में संसद में यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि देश में इस दौरान कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा। करीब छह माह तक लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों ठप हो गई थीं।