19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ladli Behna Yojana में 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आज आएंगे 1750 रुपये, इस तरह चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस

Ladli Behna Payment Status: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी कर रहे हैं। इस बार पात्र महिलाओं के खाते में 1,500 रुपये की नियमित किस्त के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त जारी होंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 19, 2026

Ladli Behna 39th Installment

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आज जारी होगी। (PC: AI)

Ladli Behna 39th Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार, 19 अगस्त को मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार महिलाओं के बैंक खाते में सामान्य मासिक सहायता के साथ रक्षाबंधन की अतिरिक्त राशि भी भेजी जाएगी। सरकार इस किस्त के तहत पात्र महिलाओं के खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करेगी। हर पात्र महिला को नियमित किस्त के तौर पर 1,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा आने वाले त्योहार रक्षाबंधन को देखते हुए 250 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इस अतिरिक्त राशि पर सरकार करीब 312.83 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इस तरह इस बार लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में कुल 1,750 रुपये सीधे DBT के जरिए पहुंचेंगे। यानी सामान्य किस्त से 1,500 और रक्षाबंधन की विशेष सहायता के रूप में 250 रुपये मिलेंगे।

अब तक 63,248 करोड़ रुपये से ज्यादा हुए ट्रांसफर

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। इसके बाद से सरकार 39 किस्तों के जरिए लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल 63,248 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेज चुकी है। योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार में उनकी आर्थिक भूमिका को और बेहतर करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस तरह चेक करें आया या नहीं पैसा

किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी महिला के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आता है। अगर मैसेज नहीं आया है, तो ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है। इसके लिए लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। अब यहां एप्लीकेशन एंड पेमेंट स्टेटस का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें। OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।

कौन महिलाएं ले सकती हैं योजना का लाभ?

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। योजना में विवाहित महिलाओं के साथ विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। आवेदन वाले कैलेंडर वर्ष की 1 जनवरी को महिला की उम्र कम से कम 21 साल और 60 साल से कम होनी चाहिए।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

अगर महिला या उसके परिवार की स्वघोषित सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है। इसके अलावा महिला या परिवार का कोई सदस्य टैक्सपेयर है, तो भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। केंद्र या राज्य सरकार के किसी विभाग, उपक्रम, बोर्ड या स्थानीय निकाय में नियमित, स्थायी या संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले परिवार की महिला भी इस योजना के दायरे से बाहर है। इसी तरह सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद पेंशन पाने वाले परिवार के सदस्य होने पर भी पात्रता प्रभावित होती है।

शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने की थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते थे। बाद में यह राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दी गई। अब अगस्त 2026 से मासिक सहायता राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी गई है। राज्य सरकार ने आने वाले वर्षों में इस रकम को बढ़ाने की भी योजना बनाई है। सरकार ने 2028 तक मासिक सहायता को 3,000 रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।