
LPG Price
LPG Price: महंगाई से जूझ रहे आम जनता के लिए अच्छी खबर है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज यानी 1 जून को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई है। कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कोई राहत नहीं मिली है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 135 रुपए की कटौती की है। इसके बाद इंडेन सिलेंडर 135 रुपए सस्ता होकर गया है। देश की राजधानी दिल्ली में अब 2219 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट पर मिलेगा। नई कीमत आज से लागू हो गई हैं।
जानें आपके शहर में कॉमर्शियल सिलेंडर के घटे दाम
| शहर का नाम | नई कीमत | पुरानी कीमत |
| दिल्ली | 2,354 रुपए | 2,219 रुपए |
| कोलकाता | 2,322 रुपए | 2,454 रुपए |
| मुंबई | 2,171.50 रुपए | 2,306 रुपए |
| चेन्नई | 2,373 रुपए | 2,507 रुपए |
दो महीने में कई बढ़ी कीमतें
आपको बता दे कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रेट बीते दो महीने के दौरान कई बार बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपये थी। इसके बाद अप्रैल की पहली तारीख को इसके दाम बढ़कर 2,253 रुपए हो गए। फिर एक मई को भी इसकी कीमत में 102 रुपए का इजाफा हुआ। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,354 रुपये हो गए।
यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड पर लगते हैं ये 5 चार्ज, बैंक या एजेंट अक्सर नहीं बताता
घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ताओं यानी 14.2 KG वाले सिलेंडर पर आज कोई राहत नहीं मिली है। इसकी 19 मई वाले रेट पर ही बरकरार है। मई में ही इसकी कीमत में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। सात मई को कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। फिर 19 मई को 3.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत कई शहरों में 1,000 रुपये के पार चली गई।
Published on:
01 Jun 2022 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
