24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रियल एस्टेट सेक्टर में गिरावट, घरों की बिक्री 23 फीसदी तक गिरी

देश के प्रमुख 7 शहरों में मकानों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jul 06, 2021

home.jpg

नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में देश के प्रमुख सात शहरों में मकानों की बिक्री में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह को घरों की बिक्री कम होने का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अमेजन ने 97000 रुपए का AC मात्र 5900 में बेचा, 278 रुपए का EMI ऑफर भी दिया

हालांकि सालाना आधार पर तिमाही के दौरान घरों की बिक्री 83 फीसदी तक बढ़ गई है। जेएलएल इंडिया की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार जून तिमाही में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 19,635 इकाई रही। जनवरी - मार्च तिमाही में यह 25,583 इकाई और गत वर्ष अप्रैल - जून माह में 10,753 इकाई रही थी। मुंबई के तहत मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और नवी मुंबई आते हैं।

यह भी पढ़ें : महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान होने की जरूरत नहीं, इस तरीके से बचाएं ढेर सारा पैसा

मुंबई में घरों की बिक्री में हुआ मामूली सुधार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरों की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां कुल आंकड़ा 5779 से बढ़कर 5821 इकाई पर पहुंच गया है। वहीं पुणे में बिक्री छह फीसदी घटकर 3,539 इकाई रह गई, जो इससे पिछली तिमाही में 3,745 इकाई रही थी। अप्रैल-जून, 2020 के दौरान बेंगलुरू में बिक्री 1,977 इकाई, चेन्नई में 460 इकाई, दिल्ली - एनसीआर में 2,250 इकाई, हैदराबाद में 1,207 इकाई, कोलकाता में 481 इकाई, मुंबई में 3,527 इकाई और पुणे में 851 इकाई रही थी।

यह भी पढ़ें : कौन हैं Andy Jassy? जिन्होंने अमेजन में Jeff Bezos की जगह ली, कड़ी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे

बेंगलुरू में दर्ज की गई तेजी
बेंगलुरू में घरों की बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 3,500 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछली तिमाही में 2,382 इकाई रही थी। चेन्नई में बिक्री 81 फीसदी घटकर 3,200 से 600 इकाई रह गई। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 55 फीसदी घटकर 2,440 इकाई रह गई। जनवरी-मार्च की तिमाही में यह आंकड़ा 5,448 इकाई का रहा था। हैदराबाद में 3,709 इकाई से घटकर 3,157 इकाई रह गई। कोलकाता में आवासीय इकाईयों की बिक्री 56 फीसदी घटकर 1,320 इकाई से 578 इकाई रह गई।