6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varun Beverages, HDFC AMC और Union Bank समेत इन शेयरों में आई 4% तक की गिरावट

Union Bank of India Share Fall: इंडियन स्टॉक मार्केट में आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत HDFC AMC, LTM के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इसी दौरान बीएसई सेंसेक्स पर तेलंगाना की रियल एस्टेट कंपनी भू देवी इंफ्रा में लोअर सर्किट लगा।
2 min read
Google source verification
Varun Beverages Share Fall

Nifty Next-50 के शेयरों में गिरावट आई है। (फोटो: AI)

HDFC AMC Share Fall Today 6 July 2026: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। लेकिन इस बीच 12 बजकर 25 मिनट पर निफ्टी नेक्स्ट-50 के कुछ प्रमुख शेयरों में 4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इनमें वरुण बेवरेजेज, बजाज होल्डिंग्स, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट, एलटीएम जैसे शेयर शामिल हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Bhudevi Infra Share की चर्चा हो रही है। इसमें आज 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है।

Nifty Next-50 के इन शेयरों में आई भारी बिकवाली

वरुण बेवरेजेज शेयर (Varun Beverages Share)

आज के शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान वरुण बेवरेजेज का शेयर करीब 4.07 फीसदी या 21 रुपये की गिरावट के साथ 494.80 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1,67,288.37 करोड़ रुपये रह गया। पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 17 जून 2026 को 555.80 रुपये का उच्चतम स्तर और 23 मार्च 2026 को 381 रुपये का निचला स्तर छुआ था। वहीं, बीते एक सप्ताह में शेयर में 1.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बजाज होल्डिंग्स शेयर (Bajaj Holdings Share)

शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट का शेयर करीब 1.53 फीसदी या 169 रुपये की गिरावट के साथ 10,910 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 1,21,421.22 करोड़ रुपये रह गया। पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 18 अगस्त 2025 को 14,763 रुपये का उच्चतम स्तर और 2 अप्रैल 2026 को 8,588 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया।

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी शेयर (HDFC AMC Share)

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 0.59 फीसदी या 16.60 रुपये की कमजोरी के साथ 2,783.60 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 1,19,337.07 करोड़ रुपये रह गया। पिछले 52 सप्ताह में शेयर का उच्चतम स्तर 16 अक्टूबर 2025 को 2,967.25 रुपये और न्यूनतम स्तर 30 मार्च 2026 को 2,205.60 रुपये रहा।

एलटीएम लिमिटेड शेयर (LTM Share)

एलटीएम लिमिटेड का शेयर करीब 0.65 फीसदी या 24.30 रुपये की गिरावट के साथ 3,733.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इससे कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1,10,728.74 करोड़ रुपये रह गया। पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 19 जनवरी 2026 को 6,429.50 रुपये का उच्चतम स्तर और 30 जून 2026 को 3,528 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ था।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शेयर (Union Bank of India Share)

शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर करीब 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 161.84 रुपये पर कारोबार करता दिखाई दिया। कंपनी का मार्केट कैप 1,23,710.21 करोड़ रुपये रहा। पिछले 52 सप्ताह में शेयर ने 27 फरवरी 2026 को 205.49 रुपये का उच्चतम स्तर और 29 अगस्त 2025 को 124.64 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। वहीं, बीते एक सप्ताह में शेयर में 7.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भूदेवी इंफ्रा शेयर (Bhudevi Infra Share)

तेलंगाना की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी भूदेवी इंफ्रा में आज लोअर सर्किल लग गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह ट्रेंड करने लगा। बीएसई पर इसके शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किल लगा। शेयर में 10.40 रुपये की गिरावट के बाद इसकी कीमत 198.15 रुपये रह गई। इसके शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 305.15 रुपये और निम्न स्तर 180.95 रुपये है।