3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prashant Kishor के पास है 198 करोड़ रुपये की दौलत, कई शहरों में है प्रॉपर्टी, जानिए कितना है कर्ज

Bankipur Bypoll Result: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने करीब 198 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। उनकी चल और अचल संपत्तियों में करोड़ों रुपये के निवेश, कई मकान और जमीन शामिल हैं, जबकि उन पर सीमित कर्ज भी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 03, 2026

Bankipur Bypoll 2026, Prashant Kishor, Jan Suraaj, Bankipur Election, Bihar Bypoll, Patna Police,

प्रशांत किशोर ने एफडी में भी इन्वेस्ट किया हुआ है। (PC: File Photo)

Prashant Kishor Net Worth: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर 28वें राउंड की मतगणना तक 18,964 वोटों से लीड करते दिखे। प्रशांत किशोर ने नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया था। चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर, उनकी पत्नी और डिपेंडेंट को मिलाकर परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 198 करोड़ रुपये है।

कितनी हैं चल और अचल संपत्तियां

हलफनामे के अनुसार परिवार के पास 111.78 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 86.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें बैंक डिपॉजिट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, सोना और कई रिहायशी संपत्तियां शामिल हैं। प्रशांत किशोर के पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और डिपेंडेंट दैबिक भारद्वाज के पास 7.19 लाख रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी जाह्नवी दास की चल संपत्ति परिवार में सबसे अधिक है।

कहां-कहां लगा है पैसा?

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर के पास नकद 65,570 रुपये हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.95 लाख रुपये नकद हैं। इसके अलावा प्रशांत किशोर के नाम एचडीएफसी बैंक में करीब 7.36 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है। पत्नी जाह्नवी दास ने Vedhas Ventures Private Limited में करीब 95.26 करोड़ रुपये के शेयर निवेश की जानकारी दी है, जो परिवार के सबसे बड़े निवेशों में शामिल है।

सोना भी है लेकिन ज्यादा नहीं

प्रशांत किशोर ने अपने हलफनामे में पन्ना जड़ी एक सोने की अंगूठी घोषित की है, जिसकी कीमत करीब 1.35 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, उनकी पत्नी के पास करीब 64.58 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण हैं। परिवार के पास कुल 475 ग्राम सोना भी घोषित किया गया है।

कई शहरों में मकान और करोड़ों की संपत्ति

अचल संपत्तियों की बात करें तो प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास कुल 86.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। प्रशांत किशोर के पास कुल 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, पत्नी जाह्नवी दास के पास 12.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। प्रशांत किशोर के पास पटना, नई दिल्ली, गाजियाबाद और बक्सर में रिहायशी संपत्तियां हैं। इसके अलावा रोहतास जिले में पैतृक मकान में भी उनकी हिस्सेदारी है। हलफनामे में रोहतास स्थित 9.75 करोड़ रुपये मूल्य की बंद पड़ी राइस मिल का भी जिक्र किया गया है।

कितना है कर्ज?

हलफनामे के मुताबिक प्रशांत किशोर पर करीब 5.77 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा एचडीएफसी बैंक से एफडी के बदले लिया गया लोन है। वहीं, उनकी पत्नी पर 55.38 लाख रुपये की देनदारी है, जिसमें 50 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी शामिल है। प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी ने हलफनामे में बताया है कि उन पर आयकर, जीएसटी या किसी भी सरकारी विभाग का कोई बकाया नहीं है।