
SIP के जरिए 1 करोड़ का फंड भी तैयार कर सकते हैं। (फोटो: AI)
Investment Tips: रिटायर्मेंट के वक्त एक अच्छा खासा फंड तैयार हो इसकी सभी इच्छा रखते हैं। लोग सोचते हैं कि रिटायर्मेंट के समय कम से कम 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए हर महीने कई हजारों रुपयों का निवेश करना होगा। लेकिन ऐसा नहीं है, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसा जरिया है, जिसके द्वारा हर महीने सिर्फ 2,000 रुपये के निवेश से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है।
लॉन्ग टर्म निवेश के लिए SIP सबसे बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें मिलने वाले ब्याज पर कंपाउंडिग का लाभ मिलता है। यानी इसमें केवल आपकी जमा रकम ही नहीं, बल्कि उस पर मिलने वाला ब्याज भी आगे ब्याज कमाने लगता है। कई वर्षों तक यही प्रक्रिया चलने से छोटी-छोटी मासिक बचत भी बड़े फंड में बदल सकती है।
इसके अलावा इसकी दूसरी सबसे बड़ी ताकत है समय। 2,000 रुपये जैसी छोटी रकम से 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए 25 से 35 साल तक का समय लग सकता है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके निवेश शुरू करना चाहिए।
यदि आपकी उम्र 25 साल है और अभी से आपने हर महीने 2,000 रुपये निवेश करना शुरु कर दिया है, तो 35 साल तक निवेश करने पर 12 फीसदी की सालाना ब्याज दर के हिसाब से आपको लगभग 1,01,81,662 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा। इसके अलावा आपके द्वारा जमा राशि 8,40,000 रुपये होगी। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 1,10,21,662 रुपये मिल सकते हैं।
समय के साथ व्यक्ति की आय बढ़ती है और उस बढ़ी हुई आय का यदि कुछ हिस्सा हर साल SIP के अमाउंट में बढ़ा दिया जाए तो यह लक्ष्य और जल्दी हासिल किया जा सकता है। अगर हर साल सिर्फ 200 रुपये हर महीने की SIP में बढ़ाएं तो सिर्फ 27 साल में ही 1,04,87,533 रुपये का फंड तैयार हो सकता है।
कई लोग शुरुआत तो जोश के साथ करते हैं, लेकिन बाजार गिरने या आर्थिक परेशानी आने पर SIP बंद कर देते हैं या समय से पहले पैसा निकाल लेते हैं। इससे कंपाउंडिंग का फायदा काफी कम हो जाता है और बड़ा फंड बनाने का लक्ष्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए नियमित निवेश बनाए रखना सबसे जरूरी है।
Published on:
19 Jul 2026 11:00 am
