19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mutual Fund Return: 2026 के शुरुआती 6 महीनों में इन 4 Small Cap Funds ने दिया 21.9% तक का रिटर्न

Small Cap Funds: साल 2026 के शुरुआती 6 महीने शेयर बाजार के लिए चुनौती भरे गुजरे। लेकिन फिर भी इस बिकवाली भरे माहौल में स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने 21.9 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है।
2 min read
Google source verification
Top 5 Mutual Fund Scheme

स्मॉलकैप फंड्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। (PC: Gemini)

Investment Tips: साल 2026 के पहले छह महीनों में भारतीय शेयर बाजार कई चुनौतियों से घिरा रहा। अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली के बीच भी स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने शानदार रिटर्न दिया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने सबसे अधिक 21.9 फीसदी रिटर्न देकर अपने बेंचमार्क और पूरी कैटेगरी को पीछे छोड़ दिया। यही वजह रही कि साल की पहली छमाही में स्मॉल कैप फंड सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली म्यूचुअल फंड कैटेगरी बनकर उभरे।

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने दिया अच्छा रिटर्न

2026 की पहली छमाही में अमेरिका-ईरान युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों और आईटी सेक्टर पर असर, गिरते रुपये के चलते निवेश से जुड़े लगभग हर सेक्टर में रिटर्न में कमी दिखाई दी। लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने सबसे बेहतर रिटर्न दिया। इसके बाद मिड कैप और मल्टी कैप फंड्स का स्थान रहा। वहीं, बड़े शेयरों में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण ज्यादातर लार्ज कैप फंड्स ने निगेटिव रिटर्न दिया।

टॉप परफॉर्मिंग स्मॉल कैप फंड्स

फंड का नाम 2026 के शुरुआती 6 महीनों में रिटर्नबेंचमार्क रिटर्नलॉन्च वर्ष
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड21.9%6.9%दिसंबर 2018
TRUSTMF स्मॉल कैप फंड20.3%6.9%नवंबर 2024
JM स्मॉल कैप फंड17.5%6.9%जून 2024
यूनियन स्मॉल कैप फंड17.0%6.9%जून 2014

बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड सबसे आगे

बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने साल 2026 की पहली छमाही में 21.9 फीसदी का रिटर्न दिया। दिसंबर 2018 में शुरू हुए इस फंड ने अपनी 80.9 फीसदी राशि स्मॉल कैप, 13.1 फीसदी मिड कैप और सिर्फ 1.5 फीसदी लार्ज कैप शेयरों में निवेश की। इसके प्रमुख निवेश वॉकहार्ट, स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स, एक्यूटास केमिकल्स, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी और क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स रहे। पिछले कुछ महीनों में इसका पोर्टफोलियो टर्नओवर अनुपात 75 से 95 फीसदी के बीच रहा।

बेंचमार्क रिटर्न क्या होता है?

बेंचमार्क रिटर्न का मतलब म्यूचुअल फंड की परफॉर्मेंस की तुलना एक मानक इंडेक्स के परफॉर्मेंस के साथ करने से है। यहां सभी की तुलना के लिए बेंचमार्क, निफ्टी स्मॉलकैप 250-TRI को लिया गया है जिसका रिटर्न केवल 6.9 फीसदी रहा। यानी कि बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने निफ्टी स्मॉलकैप 250-TRI से 15 फीसदी ज्यादा रिटर्न दिया है।