
सोमवार को टाटा कैपिटल का आईपीओ लॉन्च होगा। (PC: Gemini)
Tata Capital IPO: आईपीओ में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अगले हफ्ते बड़ा मौका है। सोमवार 6 अक्टूबर को टाटा कैपिटल का आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है। इस आईपीओ का लंबे समय से इंतजार था। इस आईपीओ को 8 अक्टूबर 2025 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। टाटा कैपिटल आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 310 रुपये से 326 रुपये तय किया गया है। यह इश्यू बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।
टाटा ग्रुप की यह कंपनी अपने आईपीओ से 15,511.87 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। इस आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। एंकर निवेश आवंटन में कंपनी ने लगभग 4,642 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर 68 घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों को आवंटित किए हैं। एंकर हिस्से की डिमांड आवंटन से 5 गुना अधिक रही।
टॉप म्यूचुअल फंड्स ने भी इस एंकर राउंड में भाग लिया, जिससे निवेशकों का भरोसा झलकता है। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने निवेश किया। इसके अलावा, गोल्डमैन सैश और मॉर्गन स्टेनली जैसे वैश्विक निवेशकों ने भी गहरी दिलचस्पी दिखाई।
टाटा कैपिटल एक गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। कंपनी के पास 24 लेंडिंग ऑप्शंस हैं। 31 मार्च तक कंपनी 70 लाख ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है। लोन्स के अलावा टाटा कैपिटल थर्ड पार्टी प्रोडक्ट्स जैसे- इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड्स और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। आईपीओ से जुटाई गई रकम कंपनी फ्यूचर कैपिटल नीड्स के लिए इस्तेमाल करेगी।
Published on:
04 Oct 2025 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
