5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीडिया के लिए ट्विटर पर इसी महीने लॉन्च होगा नया फीचर, हर आर्टिकल पर क्लिक से होगी कमाई

Twitter's New Feature: एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद से ही इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिले हैं। अब इसी महीने ट्विटर पर एक नया फीचर लॉन्च होने वाला है। यह फीचर मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन्स के लिए होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 May 2023, 1:15 PM IST

twitter_feature_for_media.jpg

Twitter's new feature for Media organisations

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 बिलियन डॉलर्स में खरीद लिया था। आज के इस दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लोग अपना काफी समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। ट्विटर दुनियाभर में सबसे ज़्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है। दुनियाभर में बड़ी तादाद में ट्विटर यूज़र्स हैं। इसके साथ ही ट्विटर काफी प्रभावी भी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए एलन ने ट्विटर का टेकओवर किया था। ट्विटर को खरीदे हुए एलन को 6 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। इस दौरान एलन ने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। एलन की लीडरशिप में ट्विटर में कई नए फीचर्स देखने को मिले हैं। अब जल्द ही ट्विटर पर एक और नया फीचर लॉन्च होगा। यह फीचर मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन्स के लिए होगा।


क्या होगा नया फीचर?

हाल ही में मस्क ने जानकारी देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया कि ट्विटर पर लॉन्च होने वाले नए फीचर की मदद से मीडिया पब्लिशर्स को कमाई का मौका मिलेगा। सभी मीडिया पब्लिशर्स ट्विटर पर अपने आर्टिकल से कमाई कर सकेंगे। इस फीचर के तहत किसी भी यूज़र के किसी मीडिया पब्लिशर के आर्टिकल पर क्लिक करने और उसे पढ़ने के लिए पैसे देने होंगे। यूज़र्स को हर क्लिक के लिए पैसे चुकाने होंगे। एलन ने इसे मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन्स के साथ ही पब्लिक के लिए भी एक बड़ी जीत बताया। एलन ने बताया कि ट्विटर पर यह फीचर इसी महीने लॉन्च होगा।

हर क्लिक के लिए चुकाने होंगे ज़्यादा पैसे

एलन ने बताया कि जो ट्विटर यूज़र्स मंथली सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन को नहीं चुनेंगे, उन्हें कभी-कभी किसी आर्टिकल को पढ़ने के लिए ज़्यादा पैसे चुकाने होंगे।


मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन्स को हो सकता है फायदा

फिलहाल कोई भी यूज़र ट्विटर पर किसी भी मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन के आर्टिकल को सिर्फ क्लिक करके मुफ्त में पढ़ सकता है। पर ट्विटर के नए फीचर के लॉन्च होने के बाद यूज़र्स मुफ्त में मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन के आर्टिकल्स नहीं पढ़ पाएंगे। ऐसे करने के लिए उन्हें पैसे का भुगतान करना होगा। इससे मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन्स को फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, घर खरीदना हुआ महंगा