
शेयर मार्केट में भारी तेजी देखने को मिली है। (PC: Gemini)
भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को जबरदस्त बढ़त लेकर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 718 अंक की बढ़त लेकर 81,315.79 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.20 फीसदी या 970 अंक की तेजी के साथ 81,573 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय निफ्टी 1.26 फीसदी या 309 अंक की बढ़त के साथ 24,942 पर ट्रेड करता दिखा।
शेयर बाजार में आई इस जबरदस्त तेजी से सिर्फ 5 मिनट में ही निवेशकों का पोर्टफोलियो 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। भू-राजनैतिक तनाव के मोर्चे पर पॉजिटिव खबरों के चलते बाजार में यह तेजी देखने को मिली है। निवेशक रूस और यूक्रेन के बीच तनाव खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिये हैं कि वे भारत पर लगाए गए सेकेंडरी टैरिफ पर पुनर्विचार कर सकते हैं। इसके अलावा एसएंडपी ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपडेट किया है। इन सब खबरों से निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति सुजुकी में 7.39 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचयूएल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जोमैटो, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, टाइटन, एशियन पेंट, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, बीईएल, पावरग्रिड और टीसीएस के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। वहीं, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईटीसी, सनफार्मा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में गिरावट देखने को मिली।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी ऑटो शेयरों में देखी जा रही है। निफ्टी ऑटो में 4.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली । इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 3.01 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 2 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.58 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.10 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.44 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.05 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.87 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.47 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.01 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.11 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.32 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स बैंक में 2.85 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कोई भी सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करता नहीं दिखा।
Updated on:
18 Aug 2025 09:52 am
Published on:
18 Aug 2025 09:29 am
