
एक खास मकसद के लिए Fiat ने बनाया इस कार का स्पेशल एडिशन, लुक ऐसा कि देखते ही दीवाने हो जाएंगे लोग
मशहूर कार निर्माता कंपनी फिएट जल्द ही अपनी लेटेस्ट कार लॉन्च करने जा रही है। ये spiaggina का लिमिटेड एडिशन होगा जो कि फिएट 500 के बर्थडे के मौके पर पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स। इस कार को 500 Spiaggina '58' स्पेशल सीरीज का नाम दिया है।
कंपनी एक से तीर दो शिकार करेगी, पहला तो कंपनी इस कार का जन्मदिन मनाएगी और दूसरा 1958 से शुरू हुए पहले स्पेशल सीरीज 500 Spiaggina की 60वीं सालगिरह मनाएगी। इटालिया मोटर और डिजाइन फर्म पिनिनफार्निया ने इस स्पेशल सीरीज कार को डिजाइन करने के लिए साझेदारी की है।
कार का लुक
अगर कार के लुक की बात करें तो इस नई सीरीज की कार में लैविश स्टैंडर्ड आउफिट, अल्ट्रा चिक डिजाइन दिया जाएगा। इस कार में नीचे की तरफ सफेद कलर और ऊपर की तरफ गहरा पीला कलर दिया जाएगा। इसके साथ ही कार पर हल्का नीला कलर भी दिया जाएगा। कार का लुक और डिजाइन बिल्कुल विंटेज कारों के जैसा बनाया जाएगा। इस कार में 16 इंच के शानदार एलॉय व्हील दिए जाएंगे। इस कार में क्रोम्ड डोर मिरर कैप्स, साइड मोल्डिंग में 500 का लोगो, रियर में लेटेस्ट फिएट क्रिएशन 'साइन', विटेंज लोगो, क्रोम्ड Spiaggina 58 नाम लिखा मिलेगा। इस कार में एक्सक्लूसिव कलर स्कीम दी जाएगी।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर और 0.9 ट्विनएयर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जाएगा।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार के केबिन में ब्लू कलर, स्टीयरिंग व्हील पर विंटेज लोगो, ग्रे स्ट्रिप, इंटीरियर में स्पेसिफिक मैट और मोल्ड सीट्स दी गई हैं।
फीचर्स
कार के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 7 इंच एचडी लाइव टच स्क्रीन रेडियो, सीट बैक पॉकेट्स, रियर पार्किंग सेंसर एप्पल और एंड्रॉयड कारप्ले, ऑटोमैटिक एसी, नेविगेटर, हाइट एडजस्टेबल सीट्स, और डीएबी डिजिटल रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Published on:
6 Jul 2018, 3:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.