यह भी पढ़ें- FASTag के बारे में ध्यान रखें यह ज़रूरी बात, नहीं तो बाद में हो सकती हैं परेशानी
शानदार डिज़ाइन और धांसू फीचर्स
कंपनी ने अपनी नई एसयूवी को शानदार डिज़ाइन दी है। इस लग्ज़री एसयूवी में नई डिज़ाइन का फ्रंट दिया गया है जिसमें कंपनी की सिग्नेचर किडनी ग्रिल और इसके अंदर एक कैस्केड लाइटिंग एलिमेंट दिया गया है। LED DRLs हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स के साथ ही इस कार में फ्रंट एंड रियर बंपर पर सिल्वर ट्रिम भी देखने को मिलती है। साथ ही 20 इंच के अलॉय व्हील्स सहित इस कार में क्रोम स्ट्रिप भी दिया गया है।
फीचर्स की बात करें, तो इस लग्ज़री एसयूवी में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, iDrive 8, बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 8.0, ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 5 ज़ोन आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, नैविगेशन सिस्टम, वॉयस कंट्रोल, 16 स्पीकर साउंड सिस्टम, सीट लंबर सपोर्ट, एंटी थेफ़्ट अलार्म, 9 एयरबैग्स, लेन वॉच कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरैमिक सनरूफ, स्मार्ट एक्सेस कार्ड एंट्री और दूसरे कई धांसू और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।