लोग अक्सर ही अपने फोर व्हीलर्स का इस्तेमाल एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए करते हैं। ऐसा करने पर रास्ते में टोल प्लाज़ा मिलता है, जहाँ आपको टोल टैक्स का पेमेंट करना पड़ता है। इसके बिना आप आगे नहीं जा सकते। पहले टोल टैक्स के पेमेंट के लिए कैश का इस्तेमाल किया जाता था, पर अब इसमें बदलाव किया गया है। अब टोल टैक्स के पेमेंट के लिए सरकार ने ऑनलाइन पेमेंट सर्विस फास्टैग (FASTag) अनिवार्य कर दी है। कुछ टोल प्लाज़ा पर अभी भी कैश लिया जाता है, पर ज़्यादातर टोल प्लाज़ा पर फास्टैग का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपके फोर व्हीलर पर फास्टैग होना ज़रूरी है। पर एक आसान प्रोसेस होने के बावजूद भी इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है जिससे बाद में परेशानी न हो।