4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BS-6 मानक लागू होने से दुपहिया वाहन के दामों में करनी पड़ सकती है भारी कटौती

देश में अगले साल से लागू होने वाला है BS-6 नॉर्म दुपहिया निर्माता कंपनियों को झेलना पड़ सकता है नुकसान कम कीमत में बेचने पड़ सकते हैं बाइक के यूनिट्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 2 Jul 2019, 1:14 PM IST

BS-4

BS-6 मानक लागू होने से दुपहिया वाहन के दामों में करनी पड़ सकती है भारी कटौती

नई दिल्ली: अगले साल अप्रैल से देश भर में भारत स्टेज 6 ( बीएस 6 इंजन ) ( bs6 ) मानक लागू होने जा रहा है। देश की जानी-मानी टू-व्हीलर्स कंपनी Bajaj ने अपनी प्रतिक्रया जाहिर की है। दरअसल देश में बीएस6 मानक लागू होने के बाद BS-4 वाहनों का उत्पादन बंद करना पड़ेगा ऐसे में इन वाहनों के बचे हुए यूनिट्स को औने-पौने दाम में बेचना पड़ेगा जिसकी वजह से कंपनियों को काफी नुकसान हो सकता है।

400 km का माइलेज देगी Audi e-tron, जानें कितनी होगी कीमत

कंपनी ने 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसके मोटरसाइकिल , तिपहिया वाहन तथा छोटे चौपहिया वाहन एक अप्रैल 2020 से कुछ महीने पहले ही बीएस-6 मानक लायक हो जाएंगे। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि कहा है कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों की इस संबंध में तैयारी को लेकर कुछ कहना मुश्किल है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों से कहा, ''पूरे उद्योग जगत के लिये हमारा मानना है कि एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहे बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार ने बनाया प्लान, देशभर में बनेंगे 60 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन

आपको बता दें कि बीएस-6 मानक लागू होने के बाद देश भर में जितनी भी कंपनियों की बाइक्स मौजूद हैं उन सब के साथ ये हालात पेश आ सकते हैं। दरअसल BS-6 मानक लागू होने के बाद जितने भी BS-4 यूनिट्स कंपनियों के पास बच जाएंगे उन्हें कंपनियां बेहद कम दाम में बेचने की कोशिश करेंगी जिससे मार्केट में हलचल बढ़ सकती है साथ ही साथ कंपनियों को काफी नुकसान भी होगा।

Anand Mahindra के बाद अब JLR ने की गाड़ियों पर GST घटाने की मांग, इस शब्द पर भी जताया ऐतराज